मेष राशि: आर्थिक मामलों में सूझबूझ बनाए रखें और बजट को नियंत्रित रखें क्योंकि खर्च एवं निवेश पर जोर रह सकता है. व्यापार में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, पेशेवर कार्यों को निरंतरता के साथ आगे बढ़ाएं. किसी भी प्रकार के लोभ, प्रलोभन या दिखावे में आने से खुद को बचाएं. करियर और व्यापार में पूरी सजगता रखें, लेनदेन के मामलों में पूरी स्पष्टता बरतें . आर्थिक कार्यों में लापरवाही बिल्कुल न करें क्योंकि आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं.
वृष राशि: करियर और व्यापार में स्थिति काफी मजबूत और संवार पर बनी रहेगी, जिससे आप विभिन्न मामलों को अपनी अपेक्षा के अनुरूप आगे बढ़ा पाएंगे. कारोबारी लाभ में वृद्धि होने और सौदे आपके पक्ष में बनने की पूरी संभावना है, इसलिए पूरी तैयारी के साथ व्यावसायिक कार्यों को गति दें. वित्तीय आय के नए स्रोत बनेंगे, लंबित आर्थिक मामले सहजता से पूरे होंगे और लाभ का प्रतिशत बेहतर रहने से आपका पद और प्रभाव समाज में बढ़ा रहेगा.
मिथुन राशि: कामकाज को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रबंधन के प्रयासों और बड़ों की सलाह पर ध्यान दें, जिससे प्रशासन के कार्य सहजता से बनेंगे. पद-प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. करियर और कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी, सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आप पैतृक मामलों व व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सहजता से ले पाएंगे. आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी जिससे लाभ का प्रतिशत ऊंचा रहेगा, जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे . व्यापार में निरंतर सुधार देखने को मिलेगा.
कर्क राशि: भाग्य का पूरा साथ मिलने से आर्थिक तरक्की के बेहतरीन अवसर मिलेंगे और वरिष्ठों व समकक्षों के सहयोग से आप तेजी से काम पूरा कर पाएंगे. व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों में सूझबूझ से काम लें, पेशेवरता को बढ़ावा दें और सबको साथ लेकर प्रबंधकीय मामलों को गति दें. दीर्घकालिक योजनाएं संवरेंगी, आर्थिक अवसरों का भरपूर लाभ मिलेगा . उल्लेखनीय प्रदर्शन के दम पर आप अपने सभी वित्तीय लक्ष्य समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे.
सिंह राशि: व्यापार आज साधारण बना रहेगा और विपक्षियों की सक्रियता के कारण कार्य की गति थोड़ी प्रभावित हो सकती है, इसलिए जरूरी आर्थिक मामलों को दिन की शुरुआत में ही निपटाने का प्रयास करें. अनुबंधों को बेहद सावधानी से पूरा करें, पेशेवर अनुशासन बनाए रखें . प्रलोभन में आने के बजाय निरंतरता के साथ आगे बढ़ें. आर्थिक मामलों में आज थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है . बजट प्रभावित होने की आशंका है, इसलिए खर्चों पर सख्त नियंत्रण रखें . लेनदेन में किसी भी प्रकार की उतावली या ठगी से बचें.
कन्या राशि: उद्योग, व्यापार और साझेदारी के कार्यों में आपसी विश्वास और उत्साह बना रहेगा, जिससे नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी . टीम वर्क में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे. करियर और कारोबार के क्षेत्र में योजनागत विषयों पर जोर देने से तेजी आएगी, नियमों का सम्मान करते हुए आप सहयोगियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे. आर्थिक लाभ की स्थिति काफी मजबूत रहेगी, सामूहिक प्रयासों और योजनाओं को गति मिलेगी तथा भूमि-भवन से जुड़े मामलों में स्थायित्व आने से आपके वित्तीय लक्ष्य पूरे होंगे.
तुला राशि: कामकाजी व्यवस्था और तय समय सीमा पर पूरा फोकस रखें, सहकर्मियों और साथियों के समर्थन से आप व्यापार-व्यवसाय को एक सही दशा और दिशा देने में सफल रहेंगे. सेवाक्षेत्र के कार्यों में निरंतरता बनाए रखें, नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत और लगन से अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे लेकिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें. आर्थिक मामलों में प्रलोभन से दूर रहें, बैंकिंग या लोन से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ेगी. हालांकि लाभ आज मध्यम रहेगा, लेकिन परिश्रम के बल पर आप अपने लक्ष्य साध लेंगे.
वृश्चिक राशि: आर्थिक प्रयासों को कला-कौशल के दम पर आगे बढ़ाएंगे, जिससे आय के नए स्रोत बनेंगे. कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन के साथ चहुंओर बेहतर स्थिति बनी रहेगी. कामकाजी मामलों में रुचि बढ़ाते हुए सूझबूझ से काम निकालें, महत्वपूर्ण लक्ष्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दें. लंबित अनुबंधों में तेजी लाएं. वित्तीय मामलों को साधने के लिए रुटीन को उम्दा रखें, आर्थिक लेनदेन अपेक्षा के अनुरूप रहेगा . प्रतिस्पर्धा के माहौल में भी समकक्षों के सहयोग से आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे.
धनु राशि: व्यक्तिगत और व्यावसायिक विषयों में निरंतरता व सूझबूझ बनाए रखें, प्रबंधन को प्रभावी करते हुए अधिकारियों की बातों और निर्देशों को पूरा महत्व दें. वाणिज्यिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए उचित गति बनाए रखें, पेशेवरों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें. काम से काम रखते हुए ठगों की बातों में आने से बचें. आर्थिक लेनदेन आज काफी मजबूत बना रहेगा, कार्ययोजनाओं में गति आएगी . सफलता मिलने से मन में उत्साह रहेगा, जिससे आपकी व्यावसायिक साख बढ़ेगी.
मकर राशि: वाणिज्यिक प्रस्तावों को मजबूत समर्थन मिलेगा. पेशेवर संपर्कों का विस्तार होने से लाभकारी परिस्थितियों को भुनाने में आपको बड़ी सफलता मिलेगी. व्यावसायिक मामलों में सहकारी गतिविधियों पर जोर दें, व्यापारियों का भरोसा जीतें . उचित तालमेल व प्रबंधन के साथ कारोबार में तेजी दिखाएं. वित्तीय आय और आर्थिक लाभ का ग्राफ आज काफी ऊंचा बना रहेगा, साहसिक फैसलों से विभिन्न मामले आपके पक्ष में बनेंगे . आपको शुभ आर्थिक सूचनाओं की प्राप्ति होगी.
कुंभ राशि: कामकाज में सहजता, सक्रियता और साहस बनाए रखें, परंपरागत कार्यों को आगे बढ़ाने और साज-संवार व सुख-सुविधाओं की भव्यता पर आपका विशेष ध्यान रहेगा. वाणिज्यिक अवसरों का पूरा लाभ उठाएं, आपके पेशेवर संबंध आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे . रुटीन बेहतर रहने से वित्तीय लाभ में अच्छी वृद्धि होगी. कीमती वस्तुओं के संग्रह और संरक्षण पर फोकस बढ़ेगा, प्रबंधन सहयोगी रहेगा और उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन के चलते धन-धान्य में भारी वृद्धि की संभावना है.
मीन राशि: करियर और व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए दृष्टिकोण और रचनात्मक कोशिशों में रुचि लें, साहस व पराक्रम के बल पर आपकी दीर्घकालिक योजनाएं गति पकड़ेंगी. कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा और लाभ में वृद्धि होगी, पेशेवरों को आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे . आप अपने लक्ष्यों को साधने में सबसे आगे रहेंगे. आर्थिक मामलों में तेजी आने से लाभ का पक्ष मजबूत रहेगा, व्यावसायिक संबंधों का भरपूर फायदा मिलेगा . व्यवस्था व प्रबंधन पर जोर देने से संपत्ति में बढ़ोतरी होना संभव है.