scorecardresearch
 

बैंकिंग सिस्टम तक पहुंची राम मंदिर चढ़ावा चोरी की आंच, SBI समेत 6 बैंकों को नोटिस जारी

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले की जांच अब बैंकिंग सिस्टम तक पहुंच गई है. पुलिस ने SBI समेत 6 बैंकों को नोटिस जारी कर खातों, लॉकर और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जानकारी मांगी है. जांच एजेंसियां अब पैसों के पूरे मूवमेंट और ट्रांजैक्शन ट्रेल को खंगाल रही हैं.

Advertisement
X
राम मंदिर दान चोरी जांच में बड़ा मोड़, बैंक खातों, लॉकर और लेनदेन की होगी पड़ताल. (Photo: PTI)
राम मंदिर दान चोरी जांच में बड़ा मोड़, बैंक खातों, लॉकर और लेनदेन की होगी पड़ताल. (Photo: PTI)

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले में जांच अब बैंकिंग सिस्टम तक पहुंच गई है. पुलिस ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए करीब 6 से 7 बैंकों को नोटिस जारी किया है. इनमें प्रमुख रूप से भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं.

पुलिस ने इन बैंकों से ट्रस्ट से जुड़े खातों, लॉकर और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड मांगा है. एजेंसियां ये पता लगाने में जुटी हैं कि दान राशि का मूवमेंट कहां-कहां हुआ और कहीं किसी स्तर पर वित्तीय अनियमितता तो नहीं हुई. ट्रांजैक्शन ट्रेल के जरिए पैसे के फ्लो को ट्रेस किया जा रहा है. 

इसके साथ ही आरोपियों और ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बैंकिंग और वित्तीय रिकॉर्ड की भी गहन जांच की जा रही है. ऐसा माना जा रहा है कि बैंक डिटेल्स सामने आने के बाद मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. पुलिस बैंक कर्मचारियों और कैश हैंडलिंग में शामिल स्टाफ की भूमिका की भी जांच कर रही है. 

जांच का फोकस इस पर है कि दान की गिनती, उसकी सुरक्षा और बैंक तक पहुंचाने की प्रक्रिया में किन स्तरों पर लापरवाही या मिलीभगत हुई. SBI की शाखा से जुड़े दो कर्मचारी रत्नेश और गगनदीप भी जांच के दायरे में हैं. ये दोनों बैंक के पेरोल पर कार्यरत हैं. इनके नीचे 6 आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं.

Advertisement

इन सभी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी दान की गिनती और उसे सुरक्षित तरीके से बैंक तक पहुंचाने की थी. इन आरोपियों में सुभाष और टीन्नु को छोड़कर बाकी सभी आरोपी आउटसोर्सिंग स्टाफ से जुड़े बताए जा रहे हैं. पुलिस इनकी भूमिका की जांच कर रही है.

इधर, अयोध्या पुलिस की टीम SBI की नया घाट शाखा भी पहुंची. इसी शाखा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का मुख्य बैंक खाता संचालित होता है. पुलिस ने बैंक स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी है. जांच टीम बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़े हर पहलू को खंगाल रही है. कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती है. 

पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि दान राशि की काउंटिंग, कैश हैंडलिंग और बैंक तक ट्रांसफर की प्रक्रिया में कहां-कहां गड़बड़ी हुई. पुलिस बैंक मैनेजर से भी पूछताछ करेगी. उनका बयान दर्ज होगा. जांच में बैंक रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और कैश मूवमेंट से जुड़े दस्तावेज शामिल होंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement