scorecardresearch
 

लखनऊ के कल्ली पश्चिम में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार से उतरते ही गोलियों से भूना, वारदात CCTV में कैद

लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की, जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

Advertisement
X
लखनऊ में प्रॉपर्टी संदीप सिंह को गोलियों से भूना (Photo- ITG)
लखनऊ में प्रॉपर्टी संदीप सिंह को गोलियों से भूना (Photo- ITG)

लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके में बुधवार सुबह प्रॉपर्टी कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घायल की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलिंग के काम से जुड़े थे. इस पूरी घटना का सीसीटीवी सामने आया है.   

बताया जा रहा है कि संदीप किसी काम से निकले थे, तभी बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर करीब तीन राउंड फायरिंग की. एक गोली उनके सिर के पास लगी, जिससे वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े. 

घटना के वक्त मौजूद चालक ने गंभीर हालत में संदीप को तत्काल इलाज के लिए एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचाया. डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा. हालांकि, उन्हें बचाया नहीं जा सका. 

वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.  पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस हमले के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच में जुटी है. 

Advertisement

मामले में लखनऊ के थाना पीजीआई प्रकरण में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आज पीजीआई थाना क्षेत्र पर एक सूचना प्राप्त हुई कि संदीप सिंह नामक व्यक्ति को गोली मारी गई है और उनको पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं जिसमें दो व्यक्ति बाइक पर जाते दिखे हैं. फिलहाल, एफआईआर दर्ज की जा रही है और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement