scorecardresearch
 

नोएडा में मुठभेड़ के बाद 4 शातिर चोर गिरफ्तार, रेपिडो चालक निकला मास्टरमाइंड

नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हुए जबकि दो अन्य को कॉम्बिंग ऑपरेशन में दबोचा गया. गिरोह का एक सदस्य रैपिडो चालक निकला जो बंद मकानों की रेकी कर अपने साथियों को जानकारी देता था और फिर वारदात को अंजाम दिया जाता था.

Advertisement
X
51 लाख का माल बरामद.(Photo: Arun Tyagi/ITG)
51 लाख का माल बरामद.(Photo: Arun Tyagi/ITG)

नोएडा के सेंट्रल जोन स्थित सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया. मोजर बीयर गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की दो बाइक पर चार संदिग्ध युवक दिखाई दिए. पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में वकील उर्फ रिजवान और सरफराज उर्फ फैज के पैर में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया. वहीं, भोले उर्फ भोला और अलीजान को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया.

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने मौके से चार अवैध तमंचे, कारतूस और खोखा बरामद किए हैं. शुरुआती जांच में सामने आया कि यह गिरोह लंबे समय से एनसीआर में सक्रिय था और बंद मकानों को टारगेट कर बड़ी वारदातों को अंजाम देता था. पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में बड़ी सफलता माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: एक दिन में चार अग्निकांड! नोएडा की सोसाइटी-PG से भिवाड़ी-इंदौर तक आग का तांडव, Videos

बंद मकानों की रेकी कर देता था अंदर की जानकारी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का सदस्य भोले उर्फ भोला पेशे से रैपिडो चालक है. वह सोसायटियों में सवारी के बहाने आता जाता था और खाली पड़े मकानों की जानकारी जुटाता था. इसके बाद वह पूरी डिटेल अपने साथियों को देता था, जिसके बाद रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था.

Advertisement

नोएडा

आरोपी विशेष रूप से उन घरों को निशाना बनाते थे जिनके मालिक लंबे समय से बाहर रहते थे. चोरी के बाद जेवरात और नकदी को बेचकर पैसे बांट लिए जाते थे. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह संगठित तरीके से काम करता था और हर सदस्य की भूमिका तय थी.

51 लाख का सोना और नकदी बरामद, कई मामलों का खुलासा

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 51 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण, 450 ग्राम चांदी, 11 लाख 27 हजार रुपये नकद, दो बाइक और हथियार बरामद किए हैं. बरामद सोने में तीन बिस्किट और कई गहने शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि यह माल विभिन्न चोरी की घटनाओं से जुड़ा हुआ है.

जांच में सामने आया कि इस गिरोह ने कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है. पैरामाउंट सोसायटी, ग्राम जैतपुर और सेक्टर-144 मगध एन्क्लेव में हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है. आरोपियों पर यूपी के कई जिलों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement