scorecardresearch
 

बाइक से कपड़ों पर पड़ें कीचड़ के छींटे, फिर दो समुदायों में... Video वायरल

हरदोई में मामूली विवाद के बाद दो समुदायों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चलें. घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि बाइक निकालते समय सड़क पर पड़े कीचड़ कपड़ों पर पड़ गई. इसको लेकर दो समुदाय के युवकों के बीच हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. देखते ही देखते दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और फिर ईंट-पत्थर चलने लगे.

Advertisement
X
आधा दर्जन से अधिक लोग घायल.
आधा दर्जन से अधिक लोग घायल.

उत्तर प्रदेश के हरदोई में मामूली विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच पथराव और ईंट-पत्थर चलने लगे. घटना में  दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

मामला जिले के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र के कल्याणमल कस्बे का है. शुक्रवार शाम गांव के रहने वाले फैसल गली में खड़ा था. इस दौरान सुधांशु मिश्रा बाइक से गुजर रहे थे. बाइक निकालते समय नाली का कुछ पानी फैसल के कपड़ों पर गिर गया. इसके बाद फैसल ने सुधांशु के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इस दौरान दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए.

ये भी पढ़ें- आम-लीची को लेकर बिहार के बेगूसराय में चली जमकर लाठियां, फेंके ईंट-पत्थर, फायरिंग भी हुई

'आधा दर्जन से अधिक लोग घायल'

दो युवकों के बीच शुरू हुई मारपीट ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला बोल दिया और मारपीट व पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से हुई मारपीट व पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं.

Advertisement

देखें वीडियो...

मामले में SP ने कही ये बात 

एएसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम बेनीगंज थाने के कल्याणमल गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी. मारपीट का कारण यह था कि एक पक्ष बाइक से जा रहा था और सड़क पर पड़े कीचड़ दूसरे पक्ष के कपड़ों में लग गया. इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जिसके बाद मारपीट हो गई. इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएससी भेजा गया. गांव में शांति व्यवस्था कायम है. दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement