scorecardresearch
 

16 साल के किशोर को मारकर टुकड़े-टुकड़े कर बाड़े में दफनाया, जिगरी दोस्तों ने ही किया था कत्ल

किशोर की हत्या कर शव के टुकड़े कर बाड़े में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम उसके ही दोस्तों ने दिया. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया और शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की वजह और साजिश की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
दोस्ती की आड़ में हैवानियत.(Photo: Mohd. Aleem Siddiqui/ITG)
दोस्ती की आड़ में हैवानियत.(Photo: Mohd. Aleem Siddiqui/ITG)

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. यहां 16 वर्षीय किशोर की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर घर के बाड़े में दफना दिया. घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं कि जिन दोस्तों के भरोसे कमल घर से निकला था, वही उसकी मौत का कारण बन गए.

मृतक की पहचान ग्राम रुदपुरा निवासी कमल प्रताप सिंह (16) पुत्र परमाल सिंह के रूप में हुई है. 25 मार्च को वह अपने दोस्तों के पास जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: यूपी के जालौन का खेत, हरियाणा के युवक और विवाहिता की लाश... ऐसे उलझी मौत की गुत्थी, पुलिस ने जताया ये शक

करीब दस दिन बीत जाने के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पुलिस ने शक के आधार पर कमल के दो दोस्तों रोहित और तेज प्रताप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

पूछताछ में सामने आया खौफनाक सच

शुरुआत में दोनों आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली. आरोपियों के बयान ने पुलिस अधिकारियों को भी हिला कर रख दिया.

Advertisement

आरोपियों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने कमल की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े कर दिए और उन्हें बोरी में भरकर अपने घर के बाड़े में गड्ढा खोदकर दबा दिया. यह खुलासा होते ही पुलिस टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले को प्राथमिकता पर लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी.

बाड़े की खुदाई में मिला शव

आरोपियों की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बाड़े की खुदाई कराई गई, जहां से किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ. इस दौरान पुलिस और फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए.

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण किया.

दोनों आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं और पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने में जुटी है.

पुलिस जांच जारी, कारण अब भी स्पष्ट नहीं

अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार के अनुसार, 27 मार्च को मृतक के पिता परमाल सिंह ने बेटे के लापता होने की लिखित तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया था.

Advertisement

8 अप्रैल को सूचना मिली कि गुमशुदा किशोर का शव रोहित के बाड़े में मिट्टी में दबा हुआ है. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया है.

फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. जल्द ही साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मामले का सफल खुलासा किए जाने की बात कही जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement