जालौन
जालौन (Jalaun) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला और शहर है और इस जिले का मुख्यालय उरई है. यह झांसी मंडल का एक हिस्सा है. इस जिले का क्षेत्रफल 4,565 वर्ग किलोमीटर है (Jalaun Geographical area).
जालौन जिले में एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और तीन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र इस जिले में आते हैं (Assembly constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक जालौन की जनसंख्या (Population) लगभग 17 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 370 लोग रहते हैं (Density). यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 865 है. जालौन की 73.75 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 83.48 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 62.46 फीसदी है (Jalaun literacy).
ऐतिहासिक रूप से भी यह जनपद प्रसिद्ध है, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई आजादी की लड़ाई की रणनीति बनाने के लिए इस जिले के तहसील कालपी में यमुना किनारे स्थित एक भवन में बनाई थीं (History.
गंगा के जलोढ़ मैदानों पर फैला जालौन जिला के उत्तर में यमुना नदी है. बेतवा प्रणाली सिंचाई योजना से इस जिले को खेती के लिए पानी उपलब्ध होता है. जालौन की फसलों में गेहूं, चना व सरसों शामिल हैं. कालपी नगर के समीप बबूल के वृक्षों के बागान हैं. जालौन का प्रशासनिक मुख्यालय उरई है जो कानपुर से 105 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. रामपुरा कृषि उपज का व्यापारिक केंद्र है (Agriculture).
जालौन में IAS रिंकू सिंह राही और जिला बार एसोसिएशन के बीच विवाद गहरा गया है. वकीलों ने एसडीएम (न्यायिक) की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मंगलवार से राजस्व अदालतों के बहिष्कार का ऐलान किया है. इससे सैकड़ों राजस्व मामलों की सुनवाई प्रभावित हो सकती है. वहीं रिंकू सिंह राही ने आरोपों के बीच कोर्ट की 2 घंटे 48 मिनट की कार्यवाही का वीडियो जारी कर कहा कि वे पूरी तरह नियमों के अनुसार काम कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह राही उरई नगर पालिका में भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंचे, जहां ईओ से उनकी तीखी बहस हुई. बंद कमरों और गायब कर्मचारियों के बीच प्राइवेट एजेंसियों से दस्तावेजों की जब्ती शुरू कराई गई. इससे पहले चेंबर न मिलने पर वे तहसील के बाहर सामान समेत खड़े रहे थे.
उत्तर प्रदेश के चर्चित आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही चेंबर न मिलने से नाराज होकर फाइलों और सामान के लोडर संग नई तहसील परिसर के बाहर खड़े रहे. मामला बढ़ता देख अपर जिलाधिकारी ने उन्हें वापस कलेक्ट्रेट परिसर लौटने का आदेश दिया, जिसके बाद वह अपने पुराने दफ्तर वापस लौट गए.
Jalaun News: जालौन के कालपी में 21 वर्षीय मुस्लिम युवती काजल मंसूरी ने हिंदू प्रेमी ओम से शादी कर ली. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा जताया और वीडियो जारी कर पुलिस से सुरक्षा मांगी है. देखें पूरी खबर...
जालौन में बीजेपी ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन से विवाद और धक्का-मुक्की के बाद संयुक्त मजिस्ट्रेट/एसडीएम रिंकू सिंह राही का तबादला उरई कर दिया गया है. ब्लॉक प्रमुख ने थप्पड़ मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर की मांग की है, जबकि आईएएस अधिकारी ने इसे जांच प्रभावित करने का हथकंडा बताया.
जालौन के एसडीएम और आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही का तत्काल प्रभाव से तबादला कर उन्हें उरई में न्यायिक एसडीएम बनाया गया है. यह फैसला बीजेपी ब्लॉक प्रमुख राम राजा सिंह निरंजन से विवाद और कर्मचारियों द्वारा उनके व्यवहार की शिकायत के बाद आया है. राही 2022 बैच के आईएएस हैं. 2009 में उन्होंने 80 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति-पेंशन घोटाले का खुलासा किया था.
यूपी के जालौन में एसडीएम (IAS) रिंकू सिंह 'राही' और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल हुआ है. ब्लॉक प्रमुख ने थप्पड़ मारने की कोशिश का आरोप लगाते हुए डीएम से लिखित शिकायत की है, जिसके बाद मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है.
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले की उरई कोतवाली का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. वीडियो में एक आरक्षी और महिला को कोतवाली के कंप्यूटर रूम में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
उत्तर प्रदेश के जालौन से एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में कोतवाली के कंप्यूटर रूम के अंदर एक महिला और एक कॉन्स्टेबल आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है.
जालौन में एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही ने दो जिंदगियां छीन लीं. आरोप है कि बिना विशेषज्ञ डॉक्टर की मौजूदगी में नर्स द्वारा कराए जा रहे प्रसव के दौरान जच्चा और नवजात की मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल संचालक फरार हो गया.
हरियाणा के नूंह में सड़क हादसे में शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों को उरई पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. डीजी और आईजी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी. अपहरण मामले में दबिश देने गई टीम की गाड़ी एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर अन्य वाहन से टकरा गई थी.
हरियाणा के नूंह में अपहरण केस में दबिश देने गई जालौन पुलिस टीम का भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में दो दरोगा, दो सिपाही और एक वादी समेत कुल 5 लोगों की मौत हो गई. हादसा उस समय हुआ जब टीम कार्रवाई के बाद लौट रही थी.
जालौन के कालपी में NH-27 पर दर्दनाक हादसे में अयोध्या से लौट रहे एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर टकरा गई. हादसे के बाद राहत-बचाव में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
यूपी के जालौन जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां शादी का निमंत्रण न मिलने से नाराज एक चाचा ने अपने ही भतीजे के घर के दरवाजे को वेल्डिंग मशीन से सील कर दिया. गृह प्रवेश के लिए आई नई नवेली दुल्हन और दूल्हे को अंदर जाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ गई.
यूपी के जालौन जिले में जमीनी विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया. सगे भाई ने ही भाई का कत्ल कर दिया, जिसके बाद आक्रोशित पिता और भतीजों ने मिलकर हत्यारे भाई की भी जान ले ली. एक ही आंगन में दो सगे भाइयों की लाशें गिरने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है.
उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधौगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों ग्रामीणों और महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया. घरों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़क पर रख दिए और चक्का जाम कर दिया. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है.
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के माधौगढ़ में प्रीपेड स्मार्ट मीटरों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा. सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों ने मीटर उखाड़कर सड़क पर रख दिए और चक्का जाम कर दिया. लोगों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल कई गुना बढ़ गए हैं.
UP के जालौन (उरई) में पुलिस और प्रशासन की टीम ने 'ऑपरेशन क्लीन' के तहत एक बड़े देह व्यापार सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. शहर के एक प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट में खाने-पीने की आड़ में चल रहे इस 'गंदे धंधे' को देखकर अधिकारी भी सन्न रह गए.
किशोर की हत्या कर शव के टुकड़े कर बाड़े में दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि वारदात को अंजाम उसके ही दोस्तों ने दिया. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया और शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या की वजह और साजिश की जांच शुरू कर दी है.
जालौन जिले से किशोर की बेरहमी से हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर बाड़े में दफनाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. शुरुआती जांच में पता चला कि इस खौफनाक वारदात को मृतक के ही दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि किसी विवाद के चलते आरोपियों ने पहले किशोर की हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए शव को काटकर ठिकाने लगाने की साजिश रची.
जालौन के एक खेत में युवक और शादीशुदा महिला की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते इस मामले में सुसाइड की आशंका जताई है. पुलिस को मौके से सल्फास की गोलियां भी बरामद हुई हैं. पढ़ें इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी.