scorecardresearch
 

पत्नी ने प्रेमी संग जहरीले सांप से डसवा कराई पति की हत्या, मेरठ में स्कूल संचालक हत्याकांड पर बड़ा खुलासा

मेरठ के हस्तिनापुर में सांप के डसने से हुई अतुल पंवार की मौत का मामला पुलिस जांच में हत्या निकला. पुलिस के अनुसार पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अतुल को पहले दूध में नींद की गोलियां दीं, फिर जहरीला सांप बिस्तर पर छोड़ दिया.

Advertisement
X
पति के 20 लाख के बीमा पर भी थी पत्नी की नजर. (Photo: Ushman Chaudhary/ITG)
पति के 20 लाख के बीमा पर भी थी पत्नी की नजर. (Photo: Ushman Chaudhary/ITG)

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में सांप के डसने से हुई युवक की मौत का मामला पुलिस जांच में हत्या निकला. पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए जहरीले सांप का इस्तेमाल किया. हत्या के पीछे 20 लाख रुपये की बीमा राशि और प्रेम संबंध वजह बताए गए हैं.

पुलिस के अनुसार ग्राम भंडोरा निवासी 35 वर्षीय अतुल पंवार अपनी पत्नी दामिनी के साथ हस्तिनापुर के रामलीला मैदान स्थित कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल का संचालन करता था. दोनों ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था. शुक्रवार सुबह दामिनी ने पति को सांप के काटने की सूचना देकर सीएचसी हस्तिनापुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटनास्थल पर अतुल के बिस्तर में सांप भी मिला. संदिग्ध परिस्थितियां होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की.

फोन में मिले सबूत से खुला राज. (Photo: ITG)

दूध में दी नींद की गोलियां, फिर बेड पर छोड़ दिया सांप
जांच के दौरान पुलिस ने दामिनी के मोबाइल की कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की. जिसमें स्कूल के ड्राइवर तुषार उर्फ निक्की से उसके लगातार संपर्क सामने आए. पूछताछ में तुषार ने बताया कि उसका दामिनी से प्रेम संबंध था. दोनों ने अतुल की हत्या की साजिश रची थी. योजना के तहत गुरुवार रात अतुल को दूध में नींद की गोलियों की अधिक मात्रा दी गई, जिससे वह गहरी नींद में चला गया.
 
इसके बाद सोनू और उदय की मदद से जहरीले सांप को कमरे में लाकर उसके कंबल में छोड़ दिया गया, जिससे सांप ने अतुल को डस लिया और उसकी मौत हो गई. पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अतुल के नाम करीब 20 लाख रुपये का बीमा था. आरोपियों ने बीमा की रकम मिलने के बाद सहयोग करने वाले सोनू और उदय को पांच लाख रुपये देने का वादा किया था. इसके अलावा करीब 20 दिन पहले भी तुषार ने अतुल को अर्टिगा कार से टक्कर मारकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण वह बच गया था.

Advertisement

फोन में मिले साक्ष्यों से खुला राज
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में ही घटना संदिग्ध लगी क्योंकि सांप के व्यवहार और घटनास्थल की परिस्थितियां सामान्य नहीं थीं. तकनीकी सर्विलांस, मोबाइल फोन से मिले साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर पूरे षड्यंत्र का खुलासा हुआ. आरोपियों के मोबाइल से सांप की फोटो भी मिली है. बरामद सांप को भी परीक्षण के लिए भेजा गया है.

दामिनी, जिसने अपने पति की ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या. (photo: ITG)

वहीं इस मामले का खुलासा करते हुए मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि थाना हस्तिनापुर पर यह सूचना प्राप्त हुई कि अतुल पवार पुत्र अजब सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है. उनके बिस्तर से एक सांप मिला है. वहां पर तत्काल थाना पुलिस और सीओ मवाना मौके पर पहुंचे जो देखा गया तो परिजनों द्वारा ही बताया गया की विशेष कर पत्नी द्वारा की सांप के डसने से ही उनकी मृत्यु हुई है. 

सपेरों से लिया गया था सांप
पुलिस को सूचना देने से पहले ही उनको अस्पताल भी लेकर गए थे. लेकिन सांप को लेकर बहुत सी चीजें मैच नहीं खा रही थीं. क्यों सांप बिस्तर में चादर के अंदर जाकर कैसे काट लेगा? इसी क्रम में टेक्निकल सर्विलांस किया गया. मृतक अतुल और पत्नी दामिनी मिलकर एक कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल चलाते थे. दोनों ने 2019 में प्रेम विवाह किया था. जांच में दामिनी का स्कूल के ड्राइवर तुषार से संबंध पता चला. ये भी सामने आया की लगातार दोनों की वार्ता होती थी. 

Advertisement

तुषार की जब मोबाइल और अन्य चीज देखी गईं मोबाइल में डब्बे में बंद एक सांप का फोटो भी प्राप्त हुआ. उसके आधार पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने ही बताया कि दो सपेरों से मिलकर उसने यह सांप खरीदा था. तुषार ने बताया कि दामिनी ने प्लान बनाया था कि पति को मारने के बाद बीमा के पैसे ले लगी. फिर मैं पत्नी से तलाक ले लूंगा और विवाह कर लूंगा. एसएसपी के मुताबिक पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement