scorecardresearch
 

मथुरा में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिली 7 युवतियां और 10 युवक

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के पास स्थित दो गेस्ट हाउसों पर पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया. कार्रवाई के दौरान 10 युवक और 7 युवतियों समेत कुल 17 लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस के अनुसार युवतियां दिल्ली, पंजाब, अलीगढ़ और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं.

Advertisement
X
मथुरा में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़. (Photo: ITG)
मथुरा में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़. (Photo: ITG)

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे चल रहे कथित देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. राया कट के पास स्थित दो गेस्ट हाउसों पर एक साथ छापेमारी कर पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लिया है. मामले को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में सेक्स रैकेट नेटवर्क को लेकर कई बड़े खुलासे हो सकते  हैं.

दरअसल थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के पास स्थित 'रॉयल होटल' और 'न्यू सांवरिया गेस्ट हाउस' पर शनिवार को पुलिस ने एक साथ छापेमारी की. जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान दोनों गेस्ट हाउसों में आपत्तिजनक हालत में 10 युवक और 7 युवतियां मिलीं. पुलिस टीम को देखते ही सब भागने लगे. जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया.

दिल्ली, पंजाब और अलीगढ़ की थी युवतियां
पुलिस के अनुसार पकड़ी गई युवतियां दिल्ली, पंजाब, अलीगढ़ और पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. सभी से पूछताछ की जा रही है और पूरे नेटवर्क के संचालन, उससे जुड़े लोगों तथा संभावित सरगनाओं की पहचान के लिए जांच तेज कर दी गई है.

यह कार्रवाई सीओ महावन संजीव कुमार राय के नेतृत्व में की गई. सीओ ने बताया कि इन गेस्ट हाउसों में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की. मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement