scorecardresearch
 

मथुरा: पति से झगड़कर घर से निकली महिला, रास्ते में हुई गैंगरेप का शिकार, जानिए दरिंदगी की कहानी

मथुरा के मांट इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पति से विवाद के बाद घर से निकली दिल्ली की महिला के साथ दो युवकों ने जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को दबोच लिया है.

Advertisement
X
मथुरा में महिला से गैंगरेप (सांकेतिक फोटो)
मथुरा में महिला से गैंगरेप (सांकेतिक फोटो)

Uttar Pradesh News: मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में दिल्ली निवासी मजदूर महिला के साथ दो स्थानीय युवकों, राजकुमार और दुर्गेश ने सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना तब हुई जब महिला पति से नाराज होकर घर से निकली थी और आरोपियों ने रास्ता बताने के बहाने उसे बाइक पर बैठा लिया. 

घटना के बाद पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए घेराबंदी की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी राजकुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने राजकुमार के साथ उसके साथी दुर्गेश को भी गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं.

मदद के बहाने जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

पीड़ित महिला वृंदावन में रहकर मजदूरी करती थी. पति से अनबन के बाद वह मानसिक रूप से परेशान होकर घर से निकली थी. इसी का फायदा उठाकर मांट निवासी राजकुमार और दुर्गेश ने उसे लिफ्ट दी और सूनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की. इस खौफनाक वारदात से टूट चुकी महिला ने यमुना में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे सही समय पर बचा लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

Advertisement

आरोपियों का एनकाउंटर 

सीओ मांट संदीप कुमार के मुताबिक, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. घायल बदमाश राजकुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल सामान और हथियार जब्त कर लिए हैं. इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement