scorecardresearch
 

मथुरा में तेज रफ्तार कार नहर में पलटी, एक ही परिवार के चार युवकों की मौत, घर में पसरा मातम

मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र में नगला दैवीया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. हादसे में चार युवकों की मौत हो गई. मृतकों में तीन एक ही परिवार के बताए गए हैं. पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
X
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत.(Photo: Representational)
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत.(Photo: Representational)

मथुरा के थाना मगोर्रा इलाके में नगला दैवीया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई. इस हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. पुलिस ने कार में फंसे लोगों को नहर से बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी.

तेज रफ्तार कार नहर में पलटी

मृतकों की पहचान राहुल वर्मा, अमित, मोहित और एक अज्ञात युवक के रूप में हुई है. राहुल वर्मा उम्र 23 महावन के बलदेवगढ़ मोहल्ले के रहने वाले थे और सिलाई का काम करते थे. अमित उम्र 23 प्रेमनगर कलां महावन के निवासी थे और छात्र थे. मोहित उम्र 22 बलदेवगढ़ महावन के रहने वाले थे और लॉ स्टूडेंट थे.

पुलिस के अनुसार, कार नंबर यूपी 85 सीवी 9856 एडवोकेट सज्जन सिंह की बताई जा रही है, जो राहुल वर्मा के भाई की गाड़ी थी. सभी युवक महावन से शाम करीब 18:30 से 19:00 बजे के बीच निकले थे और किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

बताया गया है कि मृतकों में तीन युवक एक ही परिवार के थे. हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया. एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि थाना मगोर्रा क्षेत्र में कार के नहर में पलटने से चार युवकों की मौत हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement