उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ उसके 28 वर्षीय पड़ोसी ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली थी, उसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर उसके कमरे में बलात्कार किया. महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व खून से लथपथ महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. सदर सर्किल अधिकारी हिमांशु माथुर ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.
सीओ ने कहा, 'आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की गहन जांच चल रही है.' पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी.