दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म हो गया है. सीजेपी अब आगे की रणनीति पर काम करेगी. (Photo- PTI) Jantar Mantar Protest News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले चल रहा छात्र आंदोलन समाप्त हो गया है. आंदोलन खत्म होने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना स्थल खाली कर दिया है. करीब डेढ़ महीने तक आंदोलन का केंद्र रहे जंतर-मंतर पर अब सामान्य स्थिति बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है.
प्रदर्शनकारियों के हटने के बाद NDMC ने जंतर-मंतर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया है. धरना स्थल से टेंट, बैरिकेड और अन्य अस्थायी व्यवस्थाएं हटाई जा रही हैं, जबकि पूरे इलाके की साफ-सफाई का काम भी जारी है. अधिकारियों की टीम प्रदर्शन स्थल को पूरी तरह सामान्य स्वरूप में लाने में जुटी हुई है.
वहीं चार दिन की बंदी के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन यात्रियों के लिए फिर से खोल दिए गए हैं. सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सामान्य रूप से शुरू हो गई है. आंदोलन खत्म होने के साथ अब सरकार की ओर से घोषित परीक्षा सुधारों और अन्य फैसलों की पूर्ती पर नजर रहेगी.
आज के तमाम लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहिए आजतक के इसी लाइव पेज पर...
करीब एक महीने तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के हटने के साथ ही NDMC ने सफाई अभियान शुरू कर दिया है. प्रदर्शन स्थल को खाली कराया जा चुका है और वहां साफ-सफाई का काम जारी है. अधिकारियों की टीम पूरे इलाके को सामान्य स्थिति में लाने में जुटी हुई है.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP द्वारा आंदोलन वापस लेने के ऐलान के एक दिन बाद जंतर-मंतर पर प्रदर्शन स्थल को हटाने का काम शुरू हो गया है.

मौके पर टेंट, बैरिकेड और अन्य अस्थायी व्यवस्थाओं को हटाया जा रहा है.

CJP ने कल अपना धरना और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की थी.

दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशन यात्रियों के लिए पूरी तरह खुले हैं. सभी स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट की सुविधा सामान्य रूप से उपलब्ध है और मेट्रो सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं.