scorecardresearch
 

UP: दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई भतीजी, मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ दर्ज कराया केस

महराजगंज में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां भतीजी से दुष्कर्म के बाद एक महिला ने अपने ही बेटी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है. इस घटना ने स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया है.

Advertisement
X
मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस.  (Photo: Representational )
मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराया रेप का केस. (Photo: Representational )

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां भतीजी के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ भिटौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. घटना के बाद से ही आरोपित फरार है.

दरअसल यूपी के महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बुआ के घर रह रही किशोरी के साथ उसके ही मामा के लड़के ने जबरन दुष्कर्म किया. जिससे किशोरी प्रेग्नेंट हो गई और कुछ दिन बीत जाने के बाद किशोरी ने इस बात की जानकारी अपने बुआ को दी. जिसके बाद मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ भिटौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया. जानकारी के अनुसार पीड़िता के मां की मृत्यु के बाद पिता की गलत आदतों की वजह से उसका पालन पोषण बचपन से ही उसकी बुआ करती हैं.

यह भी पढ़ें: 10 साल तक रेप, जबरन गर्भपात और 1500 करोड़ की ठगी... ये है नासिक के भोंदू बाबा का काला सच

अपनी बुआ के घर वह बचपन से ही रह रही थी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने अपने मामा की लड़की के साथ बहला-फुसला कर अवैध संबंध बना लिया. जिससे वह गर्भवती हो गई. मामला सामने आने पर परिवार में हड़कंप मच गया. स्थिति गंभीर होने पर आरोपी की मां ने ही थाने में तहरीर देकर अपने ही बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. भिटौली थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और आरोपित की तलाश जारी है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement