महाराजगंज
महाराजगंज (Maharajganj) भारत के राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला है जो गोरखपुर मंडल में आता है. भारत-नेपाल सीमा के करीब स्थित इस जिले का मुख्यालय महाराजगंज शहर में है. 2 अक्टूबर 1989 को गोरखपुर जिले से कटकर महराजगंज जिले का निर्माण हुआ. इस जिले के उत्तर में नेपाल, दक्षिण में गोरखपुर, पूरब में कुशीनगर और बिहार राज्य का जिला पश्चिम चम्पारण और पश्चिम में सिद्धार्थनगर है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,952 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
इस जिले में एक संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है, महाराजगंज के नाम से ही एक लोकसभा क्षेत्र बिहार में भी मौजूद है (Lok Sabha Constituency). इस जिले में पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भी हैं (Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक महाराजगंज की जनसंख्या (Population) लगभग 27 लाख है. इस जिले में प्रति वर्ग किलोमीटर (Density) 909 लोग रहते हैं और यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 943 है. महाराजगंज की 62.76 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 75.85 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 48.92 फीसदी है (Literacy).
महाराजगंज के मुख्य पर्यटन स्थल में लहेड़ा देवी मंदिर का नाम सबसे ऊपर आता है. यह लहेड़ा के जंगलों में स्थित मां दुर्गा का मंदिर है जहां पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन और पूजा करने आते हैं. ऐसा माना जाता है कि पांडवों ने अपने वनवास में शामिल एक साल का अज्ञातवास भेष बदलकर बिताया था, जिस दौरान वे लहेड़ा के जंगलों में आए थे और लहेड़ा देवी ने उन्हें आश्रय दिया था. साथ ही, युधिष्ठिर से यक्ष के पांच प्रश्न इन्हीं जगंलों में पूछे गए थे (Maharajganj History).
महराजगंज के परिवार न्यायालय परिसर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने सुनवाई के बाद नया मोड़ ले लिया. आरोप है कि कोर्ट से बाहर निकलते ही पति ने पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी. महिला ने गला दबाने और पिता-बहन से भी मारपीट का आरोप लगाया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
महाराजगंज में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर मार दी. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा सवार गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ट्रेलर जब्त कर चालक बृजेश कुमार त्रिपाठी को हिरासत में लिया गया है.
पूर्व मंत्री और बाहुबली नेता अमरमणि त्रिपाठी की कांग्रेस नेताओं के साथ बढ़ती नजदीकियों ने उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा तेज कर दी है. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले त्रिपाठी परिवार की 'घर वापसी' के कयास लगाए जा रहे हैं, जिससे पूर्वांचल के राजनीतिक समीकरण बदलने के आसार हैं.
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पुलिस चौकी के भीतर बर्थडे केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद छह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है. वीडियो में चौकी से किसी तरह का संबंध नहीं रखने वाला एक शख्स केक काटता नजर आया. इस दौरान चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मी आसपास मौजूद थे. जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही सामने आई.
अमरमणि त्रिपाठी और उनके बेटे अमनमणि के चुनाव लड़ने के ऐलान से महाराजगंज और गोरखपुर की राजनीति में नया मोड़ आ गया है. इस कदम से फरेंदा और नौतनवा विधानसभा सीटों पर चुनावी मुकाबला अब बेहद दिलचस्प और बहुकोणीय हो गया है.
नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जल प्रलय के बाद नारायणी नदी में मलबे के साथ शव बहकर भारत पहुंच रहे हैं. महराजगंज में एसएसबी के राहत और बचाव दल ने नदी से चार शव बरामद किए, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं. तीन महिला और एक पुरुष के शव मोर्चरी में रखे गए हैं. जिला प्रशासन ने नेपाल को फोटो, वीडियो और पहचान संबंधी जानकारी साझा की है.
नेपाल में आई बाढ़ का असर भारत तक देखने को मिल रहा है. बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों के शव नेपाल से बहकर अब भारत आ रहे हैं. यूपी के महाराजगंज में नारायणी (गंडक) नदी में 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. नेपाल क्षेत्र से भी दर्जनों शव निकाले गए हैं.
नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद उत्तर प्रदेश के महराजगंज में हाई अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है. प्रशासन ने सायरन बजाकर नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क किया है. अगले 8 से 10 घंटे में जलस्तर बढ़ने की आशंका के बीच SDRF और पुलिस सक्रिय हैं.
नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से नेपाल के तराई क्षेत्र के साथ-साथ भारत के उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में भी अलर्ट है, कई लोग लापता हैं और बचाव अभियान जारी है.
उत्तर प्रदेश में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है. 13 जिलों के 173 गांव प्रभावित हैं और 84 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में हैं. इसी बीच 19 से 23 अगस्त तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि प्रयागराज के कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है. राहत और बचाव के लिए टीमें लगातार तैनात हैं.
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में महिला ग्राम प्रधान के घर रात में घुसे युवक को पहले चोर समझ लिया गया. कमरे में हलचल होने पर बाहर से कुंडी लगा दी गई और पुलिस बुला ली गई. पूछताछ में पता चला कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने और दवा देने आया था. थाने में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, जिसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने शादी करने पर सहमति जता दी.
Gorakhpur News: महराजगंज के कैनाल में फंसी नेपाल की 147 kg की प्रेग्नेंट डॉल्फिन का सफल रेस्क्यू. 52 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 65 मिनट में राप्ती नदी में सुरक्षित छोड़ा गया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में स्कूली बच्चों को ले जा रही एक वैन का ड्राइवर दिव्यांग मिला. उसने वैन के क्लच में स्टील पाइप का जुगाड़ किया गया था. एआरटीओ ने वैन सीज कर चालक के लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है.
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में भारत-नेपाल बॉर्डर के पास अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. वो बिना पासपोर्ट और वीजा के अवैध रूप से नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहा था. आरोपी ने दावा किया कि वो अमेरिकी नौसेना और स्पेशल फोर्सेज का पूर्व सैनिक है. अब पुलिस उसकी असली पहचान और दावों की जांच कर रही है.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर और महराजगंज जिलों में भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. सड़कों पर कई फीट पानी आने से जहां प्रमुख मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं, वहीं नेपाल से आने वाले नाले का तटबंध टूटने से किसानों की फसलें तबाह हो गई हैं.
उत्तर प्रदेश के महराजगंज में एक व्यक्ति नशे की हालत में हाई टेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया और ऊपर जाकर तारों के पास लेट गया. संयोग से उस समय बिजली आपूर्ति बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी के साथ उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. घटना का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
CM Yogi Adityanath Birthday celebration: आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी का जन्म दिन है. सीएम योगी का 54वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में अलग-अलग तरह मनाया जा रहा है. अपने जन्मदिन पर सीएम योगी ने खुद एक पेड़ मां के नाम लगाया है और तो कहीं सीएम के जन्मदिन पर सुंदरकांड पाठ हो रहा है. कहीं पिछड़े दलित समुदाय ने खुद योगी जी के नाम का मंदिर और उनकी मूर्ति बना रखी है. लखनऊ से गोरखपुर और अयोध्या से कानपुर तक की हर जगह से तस्वीरें सामने आ रही हैं.
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर इलाके में तेजी से बढ़ती आबादी और निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है.
यूपी के महराजगंज में 40 साल की चार बच्चों की मां को अपने बेटे से 5 साल छोटे 14 वर्षीय लड़के से प्यार हो गया. इंस्टाग्राम पर रिल्स लाइक करने से शुरू हुई दोस्ती बाद में थाने तक पहुंच गई. महिला ने लड़के पर शादी कर छोड़ने का आरोप लगाया. जगकि लड़का चेन्नई में में पिता के साथ रहता है. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया.
महराजगंज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है. चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पुरुष आरोपी फरार है. गिरोह नकदी और जेवरात ठगने के लिए फर्जी शादी रचाता था. दुल्हन बनी अंजलिका को अविवाहित बताया गया, जबकि वह पहले से शादीशुदा निकली. गिरोह की मास्टरमाइंड लालती बताई जा रही है. पुलिस ने 39,500 रुपये और जेवर बरामद कर आरोपितों को जेल भेज दिया.
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और लूट करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक पुरुष आरोपी अभी फरार है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह लोगों को शादी का झांसा देकर उनसे नकदी और जेवरात ठगता था. मामला सिंदुरिया थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने चिउटहा बाजार के पास से इस कथित लुटेरी दुल्हन गिरोह की चार महिला आरोपितों को दबोच लिया. गिरफ्तार महिलाओं के पास से 39 हजार 500 रुपये नकद, चांदी की पायल और मंगलसूत्र बरामद किया गया है. पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एटा निवासी रंजीत चौहान ने सिंदुरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने बताया कि जितेंद्र नामक व्यक्ति और चार महिलाओं ने सुनियोजित तरीके से उनकी शादी अंजलिका नाम की महिला से तय कराई थी.