scorecardresearch
 

UP: ऑनलाइन जॉब के ट्रैप में फंसी लड़की, गैंगरेप कर अश्लील वीडियो से बनाया, फिर जिस्मफरोशी में धकेला

लखनऊ में ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 20 वर्षीय युवती को बुलाया गया और नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया. आरोप है कि युवती को कई स्पा सेंटरों में भेजकर जबरन देह व्यापार कराया गया. गोमतीनगर थाने में FIR दर्ज कर जांच जारी है.

Advertisement
X
युवती से गैंगरेप. (Photo: Representational)
युवती से गैंगरेप. (Photo: Representational)

राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन नौकरी के नाम पर रची गई साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है. नई दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि साल 2021 में नौकरी की तलाश के दौरान उसकी मुलाकात बिहार के किशनगंज निवासी कमरु जमाल उर्फ जावेद से हुई थी. आरोपी ने बेहतर नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसे लखनऊ बुलाया.

पीड़िता के अनुसार गोमतीनगर स्थित एक कैफे में उसे ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इस घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया गया.

लड़की को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेला

युवती ने बताया कि इसके बाद उसे एक स्पा सेंटर ले जाया गया, जहां जफर हयात इदरीसी, कमर हयात इदरीसी और आमिर समेत कई लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. हर बार वीडियो बनाकर उसे डराया गया और चुप रहने के लिए मजबूर किया गया.

पीड़िता का आरोप है कि उसे लखनऊ के अलावा फैजाबाद और अन्य जिलों के स्पा सेंटरों में भी जबरन भेजा जाता रहा. वहां उसे कई लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया, जबकि आरोपी मोटी रकम वसूलते थे. विरोध करने पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी.

Advertisement

कई दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप 

युवती ने यह भी बताया कि उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया और उसका सिम तोड़ दिया गया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके.  पुलिस के मुताबिक गोमतीनगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और सभी आरोपियों की तलाश के साथ जांच तेज कर दी गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement