scorecardresearch
 

लखनऊ: NGO में रहकर पढ़ाई कर रही 14 साल की लड़की ने कर ली खुदकुशी, कमरे में लटका मिला शव

लखनऊ के गोमतीनगर में एक NGO के कमरे से 14 साल की लड़की का शव फंदे से लटका मिला तो वहां रहने वाले बच्चे और कर्मचारी सन्न रह गए. जिस उम्र में बच्चे स्कूल, दोस्तों और सपनों की बातें करते हैं, उसी उम्र की 9वीं की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. छात्रा NGO में रहकर पढ़ाई कर रही थी. अब पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसी कौन-सी बात थी, जिसने एक छात्रा को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.

Advertisement
X
नौवीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी 14 साल की लड़की. (Photo: Representational)
नौवीं क्लास में पढ़ाई कर रही थी 14 साल की लड़की. (Photo: Representational)

यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से दुखद खबर सामने आई है. यहां एक NGO में रहकर पढ़ाई कर रही 14 साल की लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इतनी कम उम्र की छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. मृतक लड़की 9वीं क्लास में थी और गोमतीनगर के विपुल खंड में स्थित एक NGO में रह रही थी. वह यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी.

जानकारी के मुताबिक, छात्रा का शव NGO के कमरे में फंदे से लटका हुआ था. जब वहां मौजूद लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए. आनन-फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया. 

गोमतीनगर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कमरे की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन अब तक किसी सुसाइड नोट की जानकारी नहीं मिली है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन की आत्महत्या के बाद दूल्हे ने भी दे दी जान, शादी के 27 दिन बाद नवविवाहित जोड़े की मौत से सनसनी

फिलहाल पुलिस NGO के कर्मचारियों, वहां रहने वाले अन्य बच्चों और छात्रा से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है. यह जानने की कोशिश की जा रही है कि छात्रा किसी तनाव में थी या फिर उसके साथ कोई ऐसी घटना हुई थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया.

Advertisement

घटना के बाद NGO में भी माहौल तनावपूर्ण है. वहां रहने वाले बच्चे और कर्मचारी सदमे में हैं. पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि छात्रा की मौत के पीछे आखिर वजह क्या थी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement