scorecardresearch
 

पानी में फंसी एंबुलेंस को ट्रैक्टर ने खींचा, गड्ढे में गिरी बाइक, लोनी से आया रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

लोनी में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर जलभराव और गड्ढों ने वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है. सोमवार को सामने आए वीडियो में खन्ना नगर के पास पानी में एक एंबुलेंस फंसी और बंद होती दिखी, जिसे ट्रैक्टर से निकालने की कोशिश की गई. इसी जगह एक बाइक भी गड्ढों और पानी के कारण गिरती नजर आई.

Advertisement
X
गाजियाबाद के लोनी में जलभराव से बुरा हाल. (Photo: Screengrab)
गाजियाबाद के लोनी में जलभराव से बुरा हाल. (Photo: Screengrab)

गाजियाबाद के लोनी में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर जलभराव और सड़क के गड्ढे लोगों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं. खन्ना नगर के पास की सड़क का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पानी से भरी सड़क पर एक एंबुलेंस फंसकर बंद हो गई. एंबुलेंस को पानी से निकालने की कोशिश की गई और बड़ी मुश्किल से साइड पर लाया गया. इसके लिए एक ट्रैक्टर की मदद ली गई. सड़क पर काफी पानी की वजह से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे वाहन चालकों के लिए परेशानी और बढ़ गई है. इसी दौरान एक और वीडियो सामने आया, जिसमें एक बाइक सवार पानी भरे गड्ढे में गिर गया. 

रविवार को सोशल मीडिया पर  एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सवारियों से भरा एक ऑटो पानी और गड्ढों की वजह से असंतुलित होकर पलट गया था. गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. लगातार दो दिनों में सामने आए इन वीडियो ने दिल्ली-सहारनपुर रोड की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ सड़क पर पानी भरा हुआ है, तो दूसरी तरफ गड्ढों के कारण वाहन चालकों के लिए रास्ता और मुश्किल हो गया है.

पानी में छिपे गड्ढों ने लोगों की बढ़ाई मुसीबत

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं होने और निर्माण कार्य पूरा नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है. उनका कहना है कि जलभराव की वजह से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन चालक अचानक उनमें फंस जाते हैं या असंतुलित होकर गिर जाते हैं. लोगों ने संबंधित पीडब्ल्यूडी विभाग से निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क की स्थिति नहीं सुधारी गई तो जलभराव और गड्ढे किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं.

Advertisement

दिल्ली-सहारनपुर रोड पर पानी ही पानी

फिलहाल सामने आए वीडियो में एक तरफ पानी में फंसी एंबुलेंस को ट्रैक्टर की मदद से निकालने की कोशिश दिखाई दे रही है, तो दूसरी तरफ बाइक सड़क पर गिरती नजर आ रही है. इससे एक दिन पहले इसी जगह सवारियों से भरे ऑटो के पलटने का वीडियो भी सामने आया था. लगातार सामने आ रहे इन वीडियो ने लोनी के खन्ना नगर के पास दिल्ली-सहारनपुर रोड पर जलभराव और सड़क के गड्ढों की समस्या को सामने ला दिया है. स्थानीय लोग अब सड़क की स्थिति सुधारने और जलनिकासी की व्यवस्था ठीक करने की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement