scorecardresearch
 

काशी विश्वनाथ मंदिर में PSC जवान की बंदूक से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी

वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4B पर तैनात एक पीएसी (PAC) जवान की बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई. इस दौरान वहां मौजूद तीन लोगों को गोली के छर्रे लगे हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं.

Advertisement
X
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के गेट नंबर 4B पर PAC सिपाही की बंदूक से गोली दुर्घटनावश चली (Photo-ITG)
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के गेट नंबर 4B पर PAC सिपाही की बंदूक से गोली दुर्घटनावश चली (Photo-ITG)

धर्मनगरी काशी के सबसे हाई-सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. शनिवार सुबह मंदिर के गेट नंबर 4B पर तैनात PAC के एक सिपाही की सरकारी बंदूक से अचानक दुर्घटनावश गोली चल गई.

गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी घटना नहीं हुई. वहां मौजूद तीन लोगों को गोली के छर्रे लग गए, जिससे वे मामूली रूप से घायल हो गए हैं.

राहत की बात यह रही कि गोली सीधे किसी को नहीं लगी. सूत्रों के मुताबिक, बंदूक से छूटी गोली के छर्रे वहां मौजूद तीन लोगों को जा लगे, जिससे वे आंशिक रूप से घायल हुए हैं. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा में तैनात अन्य अधिकारियों और पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला.
 

यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement