scorecardresearch
 

केक काटकर मनाई शादी की सालगिरह, कुछ घंटों बाद घर में ऐसा क्या हुआ कि चली गई रोशनी की जान

कानपुर के गुजैनी इलाके में शादी की सालगिरह की रात हुए विवाद के बाद 20 वर्षीय रोशनी की इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक, रोशनी ने पहले अपनी 14 महीने की बच्ची को दूसरी मंजिल से नीचे फेंका, जिसे उसके पति ने पकड़ लिया. इसके बाद रोशनी खुद भी नीचे कूद गई.

Advertisement
X
बच्ची के साथ दूसरी मंजिल से कूदी मां. (File Photo: Simer Chawla)
बच्ची के साथ दूसरी मंजिल से कूदी मां. (File Photo: Simer Chawla)

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पति-पत्नी के विवाद के एक दुखद घटना हुई. गुजैनी इलाके में शादी की सालगिरह की रात एक परिवार में हुए विवाद का दुखद अंत हुआ. मर्दनपुर निवासी 20 साल की रोशनी की रविवार सुबह हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक, विवाद के बीच रोशनी ने अपनी 14 महीने की बच्ची को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. नीचे मौजूद उसके पति नूर आलम ने बच्ची को लपक लिया. इसके तुरंत बाद रोशनी भी दूसरी मंजिल से कूद गई. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई.

परिवार के मुताबिक, 7 अक्टूबर को नूर आलम और रोशनी की शादी के तीन साल पूरे हुए थे. नूर आलम सिलाई का काम करते हैं. शादी की सालगिरह पर घर में खुशी का माहौल था. रोशनी की बड़ी बहन ईशरत भी इस मौके पर घर आई थीं. परिवार के लोगों ने साथ में केक काटा और खाना खाया. किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही घंटों बाद घर में ऐसा हादसा हो जाएगा. रात में किसी बात को लेकर नूर आलम और ईशरत के बीच बहस हो गई. विवाद बढ़ने पर ईशरत घर से निकलने लगीं. रोशनी ने अपनी बहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानीं. परिजनों के अनुसार, इसी बात से आहत होकर रोशनी ने यह कदम उठा लिया.

केक काटकर मनाई शादी की सालगिरह

बताया जा रहा है कि रोशनी ने पहले अपनी 14 महीने की बच्ची को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया. नीचे मौजूद नूर आलम ने बच्ची को पकड़ लिया. इसके तुरंत बाद रोशनी भी दूसरी मंजिल से कूद गई. घटना के बाद मां और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने बच्ची को खतरे से बाहर बताया, जबकि रोशनी की हालत गंभीर थी. रोशनी को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत नाजुक होने पर 9 अक्टूबर को उसे हैलट अस्पताल रेफर किया गया. वहां उसका इलाज चल रहा था, लेकिन दो दिन बाद रविवार सुबह उसकी मौत हो गई. शादी की सालगिरह पर शुरू हुई खुशियां कुछ ही समय में मातम में बदल गईं.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलने पर गुजैनी पुलिस मौके पर पहुंची और रोशनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं थे. हालांकि, थाना प्रभारी राजन शर्मा ने उन्हें समझाया, जिसके बाद वे तैयार हो गए. थाना प्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी और उसके अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement