scorecardresearch
 

आईपीएस Prashant Kumar बनाए गए यूपी के कार्यवाहक DGP, योगी सरकार में फिर बढ़ा कद

स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार (IPS Prashant Kumar) को उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है. वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार 31 जनवरी 2024 को रिटायर हो रहे हैं.

Advertisement
X
IPS प्रशांत कुमार
IPS प्रशांत कुमार

IPS प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक डीजीपी (DGP) बनाया गया है. प्रशांत कुमार अभी तक स्पेशल डीजी के पद पर कार्यरत थे. वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार 31 जनवरी 2024 को रिटायर हो रहे हैं. ऐसे में प्रशांत कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशांत कुमार को यूपी पुलिस में 'सिंघम' के नाम से भी जाना जाता है. हाल ही में उन्हें गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है.

बता दें कि कार्यवाहक के तौर पर प्रशांत कुमार की नियुक्ति के बाद लगातार चौथी बार उत्तर प्रदेश में कार्यवाहक DGP की नियुक्ति हुई है. 1990 बैच के आईपीएस अफसर प्रशांत कुमार योगी सरकार के भरोसेमंद अफसरों में से एक माने जाते हैं. स्पेशल डीजी से पहले वे मेरठ के एडीजी भी रह चुके हैं.

तेज तर्रार पुलिस ऑफिसर प्रशांत कुमार मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के रहने वाले हैं. बीती 26 जनवरी को प्रशांत कुमार को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है. ये चौथी बार है, जब प्रशांत कुमार को ये मेडल मिला है.

उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा पांच लाख के इनामी कुख्यात अपराधी उदयभान यादव को मुठभेड में मार गिराने पर 3 लाख का नकद इनाम मिल चुका है. इसके अलावा 3 नगद पुरस्कार के साथ-साथ अब तक कुल 109 कमंडेशन /प्रशस्ति पत्र उच्च स्तर से प्रदान किए गए हैं. मई 2025 में वो रिटायर हो रहे हैं. 

Advertisement

गौरतलब है कि यूपी सरकार द्वारा प्रशांत कुमार से पहले डीएस चौहान, आरके विश्वकर्मा और विजय कुमार को लगातार कार्यवाहक डीजीपी बनाया जा चुका है. करीब दो साल से यूपी पुलिस में कार्यवाहक डीजीपी से काम हो रहा है. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement