scorecardresearch
 

UP: लव से लाश तक, दो बच्चों का बाप और एक बेटी की मां की खौफनाक कहानी

हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार मोमोज के ठेले से शुरू हुए संबंध के बाद एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई. आरोपी अमृतलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त चुन्नी भी बरामद की गई है.

Advertisement
X
हापुड़ में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा. (Photo: Screengrab)
हापुड़ में महिला की निर्मम हत्या का खुलासा. (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव उदयरामपुर नगला में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जानकारी के अनुसार, आरोपी अमृतलाल ने अपनी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला मोमोज के ठेले से शुरू हुए प्रेम संबंध से जुड़ा है. अमृतलाल, जो उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है, पंजाब के लुधियाना में मोमोज का ठेला लगाता था और वहीं उसकी मुलाकात अंजू नाम की महिला से हुई थी. अंजू वहां ठेले के पास आयुर्वेदिक दवाइयां बेचने का काम करती थी. इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और धीरे धीरे यह संबंध प्रेम प्रसंग में बदल गया. अंजू अपने पति से अलग रह रही थी और उसकी एक बेटी भी है.

मोमोज ठेले से शुरू हुआ रिश्ता बना हत्या की वजह

आरोप है कि अंजू लगातार अमृतलाल पर शादी का दबाव बना रही थी और उसे ब्लैकमेल कर रही थी. इस दबाव और विवाद के चलते अमृतलाल ने उसे हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के उदयरामपुर नगला गांव में किराए के कमरे में रहने के लिए बुलाया. इसके बाद दोनों वहां करीब दस दिन तक साथ रहे. पुलिस जांच के अनुसार इसी दौरान अमृतलाल ने योजना बनाकर चुन्नी से गला दबाकर अंजू की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.

Advertisement

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चुन्नी भी बरामद कर ली है. जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहले से ही हत्या की योजना बनाई थी और उसने महिला की नौकरी भी स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगवाई थी ताकि वह उसके पास रह सके. इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं.

चुन्नी से गला दबाकर महिला की बेरहमी से हत्या

घटना को लेकर डीएसपी पिलखुवा अनीता चौहान ने जानकारी दी और मामले की पुष्टि की. वहीं मकान मालिक और ग्राम प्रधान ने भी घटना से जुड़ी जानकारी पुलिस को दी है. फिलहाल यह मामला पुलिस की जांच में आगे की कार्रवाई के तहत विचाराधीन है और आरोपी से पूछताछ जारी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement