scorecardresearch
 

NO नंबर प्लेट, चेहरा ढका और बुलेट के साइलेंसर से 'फायरिंग'... सोसाइटियों के बाहर तड़तड़ाहट से सहमे लोग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स और पंचशील ग्रीन सोसाइटी के बाहर बुलेट बाइक सवारों द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर से फायरिंग जैसी आवाजें निकालने का मामला सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद निवासियों ने पुलिस में शिकायत दी है. डायल 112 टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने गश्त बढ़ाने और कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Advertisement
X
वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab)
वीडियो वायरल.(Photo: Screengrab)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों के बाहर बुलेट सवारों द्वारा साइलेंसर से पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने का मामला सामने आया है. इन घटनाओं से स्थानीय निवासियों में डर और नाराजगी का माहौल है. अज्ञात बाइक सवार सोसाइटियों के गेट के पास पहुंचकर तेज धमाके करते हैं और तुरंत फरार हो जाते हैं.

दरअसल, यह घटनाएं ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित अजनारा होम्स और पंचशील ग्रीन सोसाइटी के सामने हो रही हैं. निवासियों का कहना है कि इन घटनाओं से सोसाइटी में भय का माहौल बन गया है.

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट: हॉर्न बजाकर साइड होने कहा तो द‍िखाई दबंगई, कार सवार युवक-युवतियों पर कर द‍िया हमला; Video

सोसाइटी निवासी मयंक प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक सवार अपनी बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज में पटाखे फोड़ते हैं. यह आवाज फायरिंग जैसी लगती है, जिससे लोगों में दहशत फैल जाती है.

वीडियो वायरल, पुलिस से शिकायत

निवासियों के अनुसार बाइक सवारों की मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं होती और वे मुंह पर कपड़ा बांधकर आते हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है. इन घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं.

Advertisement

सोसाइटी में रहने वाले मयंक प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने एक ऐप के माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और लिखित शिकायत भी दी है. उन्होंने इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

देखें वीडिये...

घटनाओं के लगातार सामने आने से सोसाइटी में रहने वाले लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है और वे जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं.

पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बाइक सवार फरार हो चुके थे. पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

थाना प्रभारी ने बताया कि समय-समय पर मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया जाता है. उन्होंने कहा कि जल्द ही ऐसे लोगों को पकड़कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement