scorecardresearch
 

Exclusive: नरेंद्र मोदी के साथ 25 साल पहले देखी थी 'गदर' फिल्म, अब उस नेता को मिला राज्यसभा का टिकट

करीब 25 साल पहले नरेंद्र मोदी के साथ 'गदर' फिल्म देखने वाले गोपी कृष्ण पांडेय को बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. खास बात यह है कि उन्हें अपनी उम्मीदवारी की खबर आज तक पर अपना नाम देखकर मिली.

Advertisement
X
राज्यसभा उम्मीदवार बने गोपी कृष्ण पांडेय. (Photo: ITG)
राज्यसभा उम्मीदवार बने गोपी कृष्ण पांडेय. (Photo: ITG)

करीब 25 साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर में गोपी कृष्ण पांडेय के घर रुके थे. उस समय वह बीजेपी संगठन में काम कर रहे थे.
इसी दौरान दोनों ने साथ में 'गदर' फिल्म देखी थी. वक्त बदला, अब उसी गोपी कृष्ण पांडेय को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. दिलचस्प बात यह है कि उन्हें अपनी उम्मीदवारी की खबर पार्टी से नहीं, आज तक पर अपना नाम और फोटो देखकर मिली.

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है. बीजेपी ने सोमवार को इन सीटों के लिए अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए. इनमें गोपी कृष्ण पांडेय भी शामिल हैं. आज तक से बातचीत में उन्होंने बताया कि टीवी स्क्रीन पर अपना नाम और तस्वीर देखकर उन्हें पता चला कि पार्टी ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. उन्होंने कहा कि यह खबर देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई.

मोदी से 32 साल पुराने रिश्ते का जिक्र

गोपी कृष्ण पांडेय ने नरेंद्र मोदी से अपने 32 साल पुराने संबंधों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि करीब 25 साल पहले मोदी उनके घर आए थे. उस समय दोनों ने 'गदर' फिल्म देखी थी. यह पुरानी मुलाकात अब उनकी राज्यसभा उम्मीदवारी के साथ फिर चर्चा में है. पांडेय ने बताया कि मोदी के जीवन और उनकी कार्यशैली से वह प्रभावित रहे हैं. उनके समर्पित जीवन को देखकर उन्होंने अपना कारोबार छोड़ने का फैसला किया. इसके बाद संगठन के साथ जुड़कर काम करने लगे.

Advertisement

उनके मुताबिक, जब मोदी उनके घर आए थे, तब तक वह अपना जीवन लोगों के लिए समर्पित कर चुके थे. उनकी जीवनशैली और काम करने के तरीके ने पांडेय को प्रभावित किया. इसके बाद उन्होंने भी कारोबार से दूरी बनाकर संगठन के लिए काम करने का फैसला किया.

'फाइव स्टार होटल में नहीं, कार्यकर्ता के घर रुकते हैं'

गोपी कृष्ण ने पार्टी की कार्यशैली का जिक्र करते हुए कहा कि यहां का कार्यकर्ता फाइव स्टार होटल में नहीं, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं के घर पर रुकता है. इसी क्रम में नरेंद्र मोदी भी उनके घर रुके थे. करीब ढाई दशक पुरानी वह मुलाकात अब इसलिए खास हो गई है, क्योंकि उसी घर से जुड़े पांडेय को बीजेपी ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. एक समय मोदी के साथ 'गदर' देखने की याद थी, अब उसी शख्स के सामने राज्यसभा की नई राजनीतिक भूमिका है.

ब्राह्मण समाज पर क्या बोले पांडेय?

आज तक से बातचीत में ब्राह्मण समाज को लेकर भी सवाल किया गया. इस पर पांडेय ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहले की तुलना में ज्यादा ब्राह्मण विधायक होंगे. उन्होंने कहा, "ब्राह्मण कहीं नहीं जा रहा है." गोपी कृष्ण का कहना था कि ब्राह्मण समाज बीजेपी के साथ था और आगे भी बीजेपी के साथ रहेगा.

Advertisement

बीजेपी ने यूपी से जिन 8 नामों का ऐलान किया है, उनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यसागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं. राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को वोटिंग होनी है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement