
यूपी के महोबा में जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे देखकर स्टाफ समेत हर कोई हैरान रह गया. दरअसल, इस वीडियो में अस्पताल में भर्ती मरीज एक महिला के साथ रोमांस करता नजर आ रहा है. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
जानकारी के मुताबिक, मरीज जहरीला पदार्थ खाने के कारण अस्पताल में भर्ती हुआ था. महिला तीमारदार उसे देखने आई थी. तभी दोनों बेड पर ही रोमांस करने लगे जिससे अन्य लोग असहज हो गए. इस बीच उनकी हरकतें कैमरे में कैद हो गईं जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
पूरा मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेला गांव का है. यहां का रहने वाला 18 वर्षीय नवल किशोर जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती लाया गया था. डॉक्टर जब उसके इलाज में जुटे थे, तभी उससे मिलने एक युवती पहुंची. इसके बाद दोनों सरेआम बेड पर ही आपत्तिजनक हरकतें करने लगे.
सार्वजनिक स्थान की मर्यादा को भूलकर हुई इस घटना को देखकर आसपास मौजूद तीमारदार दंग रह गए और उन्होंने गहरा आक्रोश जताया. इमरजेंसी वार्ड में लगी यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सामने आते ही जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और वार्ड में कर्मचारियों की निगरानी पर बड़े सवाल उठ रहे हैं.

वहीं, मामले की जानकारी देते हुए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक ने बताया कि जैसे ही घटना का पता चला, तुरंत सुरक्षा गार्डों को मौके पर भेजा गया. चूंकि, मामला गंभीर जहर खाने से जुड़ा हुआ था, इसलिए मरीज को सीधा बाहर नहीं निकाला जा सकता था. फिलहाल, डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर गार्डों की देखरेख में सौंप दिया है.