scorecardresearch
 

'कुछ कॉकरोचों का इलाज कर दिया', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में जा रहे छात्रों को पीटने वाला सत्यम पंडित कौन?

दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करने जा रहे दो छात्रों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया है. आरोपी सत्यम पंडित द्वारा ही सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो के सामने आने पर विपक्षी नेताओं और आम लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Advertisement
X
खुद को 'हिंदू वीर सेना' का अध्यक्ष बताता है सत्यम पंडित (Photo- Screengrab)
खुद को 'हिंदू वीर सेना' का अध्यक्ष बताता है सत्यम पंडित (Photo- Screengrab)

दिल्ली से सटे गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित एक बार फिर चर्चा में है. अक्सर विवादों में रहने वाले सत्यम ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के समर्थन में जा रहे दो छात्रों को रास्ते में रोककर पीट दिया. फिर इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर खुद ही अपलोड कर दिया. उसने वीडियो के साथ लिखा कि "जंतर-मंतर जाकर कुछ कॉकरोच का इलाज करा, जो कहते हैं करके दिखाते हैं." अब वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

खुद को बताता है 'हिंदू वीर सेना' का अध्यक्ष

सत्यम पंडित गाजियाबाद का रहने वाला है और अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को 'हिंदू वीर सेना' नामक संगठन का अध्यक्ष बताता है. मारपीट का शिकार हुए छात्र खुद को आंदोलन का समर्थक बता रहे थे, फिर भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. विपक्षी नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने इस घटना को कानून हाथ में लेना बताया है.

यह भी पढ़ें: 'मुल्ला जी, मंगल को मीट शॉप न खुले नहीं तो आग लगा दूंगा', गाजियाबाद में युवक ने दी मुस्लिम दुकानदार को धमकी, VIDEO VIRAL

पहले भी विवादों में रहा है आरोपी

सत्यम पंडित पहले भी कई मामलों को लेकर चर्चा में रह चुका है. अगस्त 2024 में बांग्लादेशी और रोहिंग्या समुदाय पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद फरवरी 2026 में मंगलवार को मीट दुकानें बंद कराने के दौरान मीट विक्रेताओं से मारपीट के आरोप में भी गाजियाबाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई की थी.

Advertisement

अखिलेश यादव ने X पर साधा निशाना

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने लिखा कि भाजपा और उनके संगी-साथियों के दुर्व्यवहार और हिंसा को सब देख लें. युवाओं को दिए आश्वासन की धज्जियां उड़ाने की बात कहते हुए उन्होंने तंज कसा कि भरोसे का विलोम ही भाजपा है.

गाली गलौज से भरे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कार में बैठे-बैठे सत्यम छात्रों पर थप्पड़ बरसा रहा है. वह पहले तो नाम पूछता है, फिर धर्म सूचक बात कहता है और इसके बाद अपशब्द बोलते हुए हाथापाई पर उतारू हो जाता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement