उत्तर प्रदेश के बांदा में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बांदा रेलवे स्टेशन से मुम्बई जाने के लिए निकले एक परिवार का 2 साल का मासूम खेलते- खेलते अचानक लापता हो गया. बच्चे के लापता होने पर परिजन खोजबीन करने लगे, न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गयी. एसपी ने तुरंत 5 टीमो को एक्टिव किया, cctv चेक करने के बाद आरोपी बच्चे का अपहरण कर ले जाता दिखाई दे रहा है.
पूरे जिले के सभी थाना क्षेत्रों में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. कुछ ही घंटे बाद मासूम को अधमरी हालत में नहर से बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया. उधर पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई करने मे जुटी हुई है. पुलिस की ततपरता के बाद बच्चे की जान बच गयी, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने बांदा पुलिस का धन्यवाद किया है.
दरअसल रविवार देर शाम बांदा रेलवे स्टेशन से एक परिवार जो मुम्बई में मजदूरी करने जाने के लिए निकला था. ट्रेन के बैठने के बाद उनका 2 साल का मासूम अचानक लापता हो गया. परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कुछ पता नही चल सका. बाद में पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस ने cctv चेक करने के बाद घेराबंदी कर तलाश शुरू की. cctv में एक आरोपी बच्चे का अपहरण कर उसको जाता दिखाई दे रहा है. सर्च आपरेशन और घेराबंदी के बाद पुलिस को देखकर आरोपी ने बच्चे को नहर में फेंक दिया लेकिन पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा.
पुलिस के मुताबिक आरोपी शराबी किस्म का है. उसने कुल्फी खिलाने के बहाने बच्चे का अपहरण कर लिया. वह उसको लेकर फरार हो गया और बाद में नहर में फेंक दिया. पुलिस ने मासूम को अचेत हालात में बरामद कर उसे अस्पताल भेजा, जहाँ उसकी हालत स्थिर है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने शराब के नशे में बच्चे का अपहरण कर लिया, वो पीड़ित परिवार को जानता भी नहीं. वह बच्चे को कहीं बेचने या घटना करने की फिराक में था. लेकिन पुलिस एक्टिव हुई तो बच्चे की जान बच गयी. बच्चे को नहर से बचा लिया गया है और पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई करने में जुटी हुई है.