scorecardresearch
 

प्यार, शादी और धोखा... SP ऑफिस पहुंची प्रेमिका ने पिया जहर, फरार प्रेमी पर केस दर्ज

देवरिया में एसपी कार्यालय के बाहर एक युवती ने प्रेम प्रसंग के विवाद में कीटनाशक पी लिया. महिला पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है. युवती का गांव के युवक से पांच साल से संबंध था और दो माह पहले मंदिर में शादी की बात सामने आई. युवक के फरार होने पर युवती शिकायत लेकर पहुंची थी.

Advertisement
X
युवती अस्पताल में भर्ती.(Photo: Screengrab)
युवती अस्पताल में भर्ती.(Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के देवरिया में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती ने परिसर के बाहर कीटनाशक पदार्थ पी लिया. मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पूरे कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया.

सीओ सिटी संजय रेड्डी ने बताया कि थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने गुरुवार दिन पुलिस कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया था. वहां तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: देवरिया में वकील की संदिग्ध मौत, गुस्साए परिजनों ने तहसील परिसर में शव रखकर किया हंगामा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रेम संबंध और परिवार का विरोध

जानकारी के मुताबिक, थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी गांव के एक युवक के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था. लगभग एक वर्ष पहले दोनों के परिवारों को इस रिश्ते की जानकारी हो गई थी. इसके बाद परिवार वालों ने दोनों को फटकार लगाते हुए दूर रहने की हिदायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा.

Advertisement

बताया जा रहा है कि दोनों ने करीब दो महीने पहले डुमरी स्थित एक मंदिर में चुपके से शादी भी कर ली थी. जब युवक के पिता को इस विवाह की जानकारी हुई तो उन्होंने बेटे को डांट-फटकार लगाई. इसके बाद युवती युवक पर साथ रखने का दबाव बनाने लगी, लेकिन युवक और उसके परिवार ने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया.

मामला थाना रामपुर कारखाना पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच पंचायत कराई गई. चूंकि युवक और युवती बालिग थे, इसलिए पुलिस सीधे कार्रवाई करने से बच रही थी.

पंचायत, कार्रवाई और घटना का दिन

इसके बावजूद पुलिस ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर दोनों का 151 के तहत चालान किया था. जमानत मिलने के बाद युवक वहां से लौटकर फरार हो गया. युवक के भाग जाने के बाद युवती ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने का निर्णय लिया.

युवती पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और अपनी शिकायत रखने से पहले ही परिसर के बाहर कीटनाशक पी लिया. घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया.

इस घटना के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement