scorecardresearch
 

संभल में ऑनर किलिंग: दूसरे समुदाय के युवक से प्यार की भाई ने दी खौफनाक सजा, गला दबाकर की बहन की हत्या, फिर खुद किया पुलिस को फोन

यूपी के संभल जिले में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक भाई ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम संबंध से नाराज होकर अपनी ही बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर सरेंडर कर दिया.

Advertisement
X
संभल में भाई ने बहन को मार डाला (Photo- ITG)
संभल में भाई ने बहन को मार डाला (Photo- ITG)

Uttar Pradesh News: संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में भाई आलम ने अपनी बहन रूपजहां की गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना बीती रात तब हुई जब घर पर भाई-बहन के अलावा कोई और मौजूद नहीं था. रूपजहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम प्रसंग था और वे शादी करना चाहते थे. 

भाई ने इस रिश्ते के विरोध में अपनी बहन की जान ले ली. वारदात के बाद आरोपी ने खुद डायल 112 को फोन करके पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दूसरे समुदाय के युवक से था प्रेम संबंध

मृतक युवती रूपजहां का गांव के ही सैनी समाज के एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों एक साथ शादी करने की जिद पर अड़े थे. कुछ समय पहले युवती प्रेमी के साथ उसकी रिश्तेदारी में भी चली गई थी. हालांकि, परिजनों ने तब उसे समझा-बुझाकर घर वापस बुला लिया था, लेकिन भाई आलम इस रिश्ते को लेकर बेहद गुस्से में था.

खुद पुलिस को फोन कर दी जानकारी

घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य घर पर नहीं थे. इसी का फायदा उठाकर आलम ने अपनी बहन की हत्या कर दी. हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद आलम भागा नहीं, बल्कि उसने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी. एडिशनल एसपी कुलदीप सिंह और सीओ कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement