scorecardresearch
 

बिजनौर में रंग एकादशी पर उमड़े श्रद्धालु, पॉलिथीन से ढके गये मस्जिद

बिजनौर में रंग एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. धामपुर समेत कई स्थानों पर जुलूस निकाले गए. जुम्मे की नमाज को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन जुलूस मार्ग में पड़ने वाली मस्जिदों को पॉलिथीन से ढक दिया और भारी पुलिस बल तैनात किया. रंग-गुलाल के बीच सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही.

Advertisement
X
धामपुर में सबसे बड़ा जुलूस, भारी पुलिस बल तैनात (Photo: Screengrab)
धामपुर में सबसे बड़ा जुलूस, भारी पुलिस बल तैनात (Photo: Screengrab)

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रंग एकादशी का पर्व उत्साह और परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. जिले भर में अलग-अलग स्थानों से रंग एकादशी के जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

मस्जिदों को पॉलिथीन से ढका गया

विशेष रूप से धामपुर क्षेत्र में सबसे बड़ा जुलूस निकाला गया. जुलूस मार्ग पर पड़ने वाली मस्जिदों को प्रशासन द्वारा पॉलिथीन और प्लास्टिक शीट से ढक दिया गया, ताकि उन पर रंग या गुलाल न गिरे और किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो. यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया, क्योंकि शुक्रवार होने के कारण जुम्मे की नमाज भी अदा की जानी थी.

मस्जिदों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, वहीं जुलूस के साथ भी भारी पुलिस बल मौजूद रहा. प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.

भारी पुलिस बल तैनात

जुलूस में शामिल लोग रंग और गुलाल उड़ाते हुए भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ आगे बढ़ते नजर आए. पूरे जिले में रंग एकादशी की धूम देखने को मिली. बाजारों और मुख्य चौराहों पर भी भीड़ का उत्साह साफ दिखाई दिया.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया है. ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी गई. अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement