scorecardresearch
 

रात के अंधेरे में मुलाकात रहे थे कपल, लोगों ने पकड़ा तो करवा दी शादी

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित केहूनिया गांव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को गांव के मंदिर ले जाकर युवक से युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवती ने कहा कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से प्रेम संबंध में हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
प्रेमी युगल को रात के अंधेरे में मुलाकात कर रहे थे. Photo ITG
प्रेमी युगल को रात के अंधेरे में मुलाकात कर रहे थे. Photo ITG

बेतिया में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को शायद अंदाजा नहीं था कि यह मुलाकात पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन जाएगी. पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित शिकारपुर थाना क्षेत्र के केहूनिया गांव में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को गांव के मंदिर ले जाया गया, जहां युवक से युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि चैनल नहीं करता है.

एक साल का प्यार, गांव की पंचायत और मंदिर में सिंदूर
नरकटियागंज के केहूनिया गांव से सामने आई यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि केहूनिया गांव निवासी बेबी कुमारी और पड़ोसी गांव सिसवा निवासी आदित्य कुमार के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था.

ग्रामीणों का दावा है कि रात के समय युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान दोनों को साथ देख लिया गया. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

इसके बाद प्रेमी युगल को गांव के मंदिर ले जाया गया, जहां युवक से युवती की मांग में सिंदूर भरवाया गया. इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement

वहीं युवती का कहना है कि वह और युवक दोनों बालिग हैं तथा अपनी मर्जी से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement