scorecardresearch
 

बरेली में 'लव जिहाद' के नाम पर युवक की चप्पलों से पिटाई, जिला बदर आरोपी ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार

बरेली में कथित 'लव जिहाद' के नाम पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. हिंदू संगठन से जुड़े और पूर्व में जिला बदर घोषित ऋषभ ठाकुर ने एक मुस्लिम युवक की चप्पलों से पिटाई कर वीडियो वायरल कर दिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement
X
बरेली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ऋषभ ठाकुर (Photo- ITG)
बरेली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ऋषभ ठाकुर (Photo- ITG)

उत्तर प्रदेश के बरेली में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिंदू संगठन से जुड़े ऋषभ ठाकुर और उसके साथियों ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ देखकर बेरहमी से पीटा. आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए उससे जबरन धार्मिक नारे लगवाए और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से ₹9000 भी वसूले. शिकायत मिलने पर कैंट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आधी रात को मुख्य आरोपी ऋषभ ठाकुर और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया. 

चप्पलों से पिटाई और भड़काऊ वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ऋषभ ठाकुर किस तरह मुस्लिम युवक को चप्पलों से पीट रहा है और गंदी-गंदी गालियां दे रहा है. ऋषभ ठाकुर अपने इंस्टाग्राम पर लगातार भड़काऊ वीडियो साझा करता रहा है, जिसमें वह बरेली को 'जिहाद मुक्त' बनाने की बातें करता है. इस बार भी उसने पिटाई का वीडियो बनाकर दहशत फैलाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसकी गहन जांच कराई जा रही है.

जिला बदर होने के बावजूद शहर में मचा रहा था आतंक

ऋषभ ठाकुर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. पिछले साल 26 दिसंबर को उसने एक मेडिकल छात्रा की बर्थडे पार्टी में घुसकर मारपीट की थी, जिसके बाद उसे बजरंग दल से निकाल दिया गया था. पुलिस ने उसे 6 महीने के लिए जिला बदर घोषित किया था, लेकिन वह अवैध रूप से शहर की सीमा में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहा था. जिला बदर होने के बावजूद शहर में पाए जाने पर पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया है. 

Advertisement

पुलिस की कार्रवाई और अवैध वसूली की बरामदगी

एसपी सिटी मानुष पारिक और क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम के अनुसार, बिजेंदर नाम के व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से वसूले गए रुपयों में से ₹3300 बरामद कर लिए हैं. पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिख रहे अन्य अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement