scorecardresearch
 

UP: मूर्ति विसर्जन करने गए भक्तों से बर्बरता, दारोगा ने लात-घूंसों से पीटा- VIDEO

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि माती थाना क्षेत्र में उपनिरीक्षक बीके शर्मा ने श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारे और लात चलाई.

Advertisement
X
भक्तों की पिटाई करता दारोगा. (Photo: Screengrabs)
भक्तों की पिटाई करता दारोगा. (Photo: Screengrabs)

यूपी के बाराबंकी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठे हैं. मूर्ति विसर्जन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि उपनिरीक्षक ने श्रद्धालुओं को थप्पड़ और लात मारी. मामला सामने आने के बाद एसपी रवीना त्यागी के निर्देश पर संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं, मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

मामला बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच विवाद हो गया. वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को थप्पड़ मारते और लात चलाते दिखाई दे रहा है. आरोप है कि श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे थे, तभी उपनिरीक्षक बीके शर्मा ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर दरोगा को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन मारपीट जारी रहने का आरोप है.

एसपी ने बैठाई जांच
इस घटना को लेकर बजरंग दल के पदाधिकारी अखिलेश राजपूत ने विरोध जताया. संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि उन्होंने घटना का वीडियो वरिष्ठ अधिकारियों को भेजकर कार्रवाई की मांग की. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के अन्य पदाधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई. घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के व्यवहार पर नाराजगी जताई और विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी. संगठन के पदाधिकारियों ने माती थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी से भी बात की.

Advertisement

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया है. एसपी रवीना त्यागी के निर्देश पर संबंधित उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

फिलहाल, पूरे मामले में वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. लेकिन सवाल यह है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान आखिर विवाद किस बात पर शुरू हुआ और श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट की नौबत क्यों आई? अब सभी की नजरें विभागीय जांच और पुलिस की आगे की कार्रवाई पर हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement