scorecardresearch
 

टंकी पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा, घंटों परेशान रही भीड़...फिर उतरकर भाग गया युवक

बांदा के जसपुरा क्षेत्र में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा. शराब के नशे में वह कूदने की धमकी देता रहा, जिससे अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने समझाकर उसे नीचे उतारा, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले वह भाग गया. घटना का वीडियो वायरल है.  

Advertisement
X
टंकी पर चढ़कर किया ड्रामा, घंटों परेशान रही भीड़ (Photo: itg)
टंकी पर चढ़कर किया ड्रामा, घंटों परेशान रही भीड़ (Photo: itg)

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सिरफिरा युवक पानी टंकी की छत पर चढ़ गया, जिससे अफरा तफरी का माहौल हो गया. छत पर चढ़कर युवक जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा, तरह तरह की धमकियां देता रहा. युवक का हंगामा देखकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी तो पुलिस को सूचना दी गयी. किसी तरह मान मनौव्वल के बाद युवक नीचे उतरा और मौके से भाग खड़ा हुआ. मौके से किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस युवक की तलाश कर रही है, अफसरों का कहना है कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वायरल वीडियो जसपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, वो शराब के नशे में भी था, जिस कारण वो पानी की टंकी के ऊपरी हिस्से में चढ़ गया और धमकियां देने लगा, कूदने की चेतावनी देने लगा. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसकी बातों को मानने के बाद उसे सूझ बूझ से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी, पुलिस के पहुंचते ही युवक उतरकर भाग खड़ा हुआ. स्थानीय लोगो ने उसे समझाने की कोशिश की है. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है.

जसपुरा थाना के पुलिस ऑफिसर SHO ऋषिदेव सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. मौके पर पहुंचे, स्थानीय युवक का पता लगाया जा रहा है, उससे पूछताछ की जाएगी कि आखिर वो पानी की टंकी पर क्यों चढ़ गया था, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 
 
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement