scorecardresearch
 

UP: फर्जी रसीद थमा दी, बिजली बिल जमा नहीं हुआ... बलिया में राहत योजना के नाम पर की गई ठगी

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालक पर बिजली बिल राहत योजना के नाम पर ठगी का आरोप लगा है. पुलिस का कहना है कि सीसीएस संचालक ने 15,000 की ठगी कर ली. आरोपी ने पीड़ित को फर्जी रसीद थमा दी थी. इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
बिजली बिल स्कीम के नाम पर ठगी. (Photo: Representational)
बिजली बिल स्कीम के नाम पर ठगी. (Photo: Representational)

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ठगी का एक मामला सामने आया है. यहां एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) संचालक ने फर्जी रसीद थमाकर पीड़ित से 15,000 की धोखाधड़ी कर ली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

एजेंसी के मुताबिक, आरोपी दीपक राव एक ऐसे कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन करता था, जिसे बिजली विभाग से कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ था. उस पर आरोप है कि उसने एक उपभोक्ता से बिजली बिल राहत योजना के तहत 15,000 जमा करने के लिए लिए, लेकिन विभाग में केवल 2,000 ही जमा किए और बाकी रकम हड़प ली.

यह मामला तब सामने आया, जब उपभोक्ता लल्लन राजभर बिजली उपकेंद्र पहुंचा और वहां 15,000 की रसीद दिखाई. जांच में पता चला कि असल में जमा राशि केवल 2,000 थी, जबकि बाकी रकम जमा ही नहीं की गई थी.

यह भी पढ़ें: ATS-NIA और ED अफसर बनकर धमकाया... महिला डॉक्टर से मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर 1.58 करोड़ की साइबर ठगी

इस संबंध में नगरा थाने में शुक्रवार शाम केस दर्ज किया गया. यह शिकायत सलेमपुर पावर सब-स्टेशन के जूनियर इंजीनियर जय प्रकाश यादव द्वारा दर्ज कराई गई.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने उपभोक्ता को 15,000 की फर्जी रसीद दी थी, जिससे लंबे समय तक यह धोखाधड़ी छिपी रही. थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

इस घटना के बाद वे लोग चिंतित हैं, जो खासकर सरकारी योजनाओं के तहत भुगतान के लिए CSC केंद्रों पर निर्भर रहते हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भुगतान के बाद रसीद और ऑनलाइन एंट्री की जांच जरूर करें, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement