scorecardresearch
 

धू-धू कर जला महायज्ञ स्थल... अयोध्या के राजघाट पर भीषण आग से मचा हड़कंप, पूर्णाहुति के बाद भड़की आग

अयोध्या में सरयू तट पर आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के समापन के दौरान अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरे आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई.

Advertisement
X
Ayodhya Massive Fire Breaks
Ayodhya Massive Fire Breaks

भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है. सरयू तट स्थित राजघाट क्षेत्र में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं और आयोजकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

चश्मदीदों के अनुसार, यह महायज्ञ स्वामी जीयर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा था और हाल ही में इसका समापन हुआ था. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना ने पूरे आयोजन स्थल को अपनी चपेट में ले लिया.

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है. दमकल कर्मी लगातार आग को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

घटना की गंभीरता को देखते हुए दयाशंकर सिंह खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उनके साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह और अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्यों की निगरानी की जा रही है.

Advertisement

आग लगने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, वहीं कुछ स्थानों पर महायज्ञ से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा मीडिया के साथ बदसलूकी की भी खबर सामने आई है, जिससे हालात और तनावपूर्ण हो गए. देखें VIDEO:- 



यह महायज्ञ राजघाट के बाटी वाले बाबा घाट के निकट आयोजित किया जा रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए थे. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने की हर संभव कोशिश कर रहा है.

प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. किसी भी प्रकार के नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement