scorecardresearch
 

करोड़ों की बिल्डिंग और कागज जैसी छत! आगरा फोर्ट स्टेशन पर भर-भराकर गिरा प्लास्टर

आगरा फोर्ट स्टेशन के टीटीई विश्राम गृह में मरम्मत के महज दो महीने बाद छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे तीन कर्मचारी बाल-बाल बचे. घटना का वीडियो वायरल होने पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं. डीआरएम ने संबंधित स्टाफ पर दंडात्मक कार्रवाई कर जांच के आदेश दिए हैं.

Advertisement
X
TTE वेटिंग रूम की छत का प्लास्टर गिरा (Photo- Screengrab)
TTE वेटिंग रूम की छत का प्लास्टर गिरा (Photo- Screengrab)

यूपी के आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, यहां TTE वेटिंग रूम की छत का प्लास्टर अचानक से भर-भराकर गिर गया. इस हादसे में तीन TTE बाल-बाल बच गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

गौरतलब है कि 2020 में यह बिल्डिंग बनी थी. दो महीने पहले ही इस बिल्डिंग में कुछ और काम हुए थे. लेकिन बीते दिन हुए हादसे ने इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गनीमत रही कि कोई मलबे के नीचे नहीं आया, वर्ना अनहोनी हो सकती थी. 

फिलहाल, इस घटना को लेकर डीआरएम का बयान सामने आया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आगरा फोर्ट स्थित टीटीई रनिंग रूम में गति शक्ति यूनिट द्वारा किए गए कार्य में छत से प्लास्टर गिरने की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्टाफ पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है. आवश्यक मरम्मत कार्य को भी तत्काल प्रभाव से कराया जा रहा है. यात्रियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा से संबंधित मामलों को रेलवे द्वारा गंभीरता से लिया जाता है तथा सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूर्ण किया जा रहा है. 

Advertisement

जानिए पूरा मामला 

आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के टीटीई विश्राम गृह में भ्रष्टाचार और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. 14 फरवरी को विश्राम गृह की छत का प्लास्टर अचानक कोटा रेल मंडल के तीन टीटीई पर गिर पड़ा, जिससे वहां खलबली मच गई. गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई. इसका वीडियो अब सामने आया है.

हैरानी की बात यह है कि इस विश्राम गृह में मात्र दो महीने पहले (दिसंबर 2025) ही गतिशक्ति यूनिट द्वारा मरम्मत कार्य कराया गया था. रेलवे प्रशासन ने शुरुआत में इस घटना को दबाने की कोशिश की, लेकिन सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया. रेलवे ने अब मामले की जांच के आदेश दिए हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement