टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के लिए इस साल गणेश चतुर्थी बेहद खास रही.
शादी के करीब 10 साल बाद जुड़वा बेटों के माता-पिता बने इस कपल ने पहली बार अपने नन्हे बच्चों के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया.
दिव्यांका और विवेक ने इस साल घर पर बप्पा को लाकर अपनी खुशियों में भगवान का आशीर्वाद भी शामिल किया. दिव्यांका ने बताया कि इस बार उनके घर गणपति उत्सव का अंदाज काफी सादगी भरा रखा गया है.
कपल ने बप्पा की छोटी और प्यारी प्रतिमा घर लाई, ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो. गणपति की सजावट के लिए नीले रंग की थीम रखी गई है, क्योंकि दिव्यांका और विवेक के मुताबिक नीला रंग उनके दोनों बेटों से जुड़ा हुआ महसूस होता है.
डेकोरेशन में मोती, खरगोश और मशरूम जैसे क्यूट एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है. दिव्यांका ने कहा कि इस बार उन्होंने ज्यादा बड़ा आयोजन नहीं किया. उनका पूरा ध्यान इस पर है कि बच्चों को किसी तरह की परेशानी ना हो.
गणपति उत्सव के लिए दिव्यांका ने घर पर ही मोदक और बाकी खाना तैयार किया. उन्होंने बताया कि परिवार के लिए सब्जी, रोटी और दाल समेत खाना घर पर बनाया गया.
इस सादगी भरे जश्न में दिखा कि बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका और विवेक की प्राथमिकताएं पूरी तरह बदल गई हैं.
दिव्यांका और विवेक ने 26 मई 2026 को जुड़वा बेटों के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी. इसके बाद से दोनों सोशल मीडिया पर पैरेंटहुड से जुड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं.