प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर देश भर में भव्य आयोजनों की शुरुआत हो चुकी है. इस खास मौके को भारतीय जनता पार्टी सेवा दिवस के रूप में मना रही है. इसके तहत देश के कोने-कोने में रक्तदान शिविर, महा आरती, हवन पूजन और बाइक रैली जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के जन्मस्थान गुजरात के वडनगर से एक मेगा इवेंट और बाइक रैली का शुभारंभ किया.