scorecardresearch
 

गाजियाबाद में अवैध स्पीड ब्रेकर ने ले ली 34 वर्षीय बाइक सवार की जान, RWA पर गंभीर सवाल

गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-2 में एक कथित अवैध स्पीड ब्रेकर के कारण हुए सड़क हादसे में 34 वर्षीय राहुल की मौत हो गई. परिजनों का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में बाइक स्पीड ब्रेकर से टकराने के बाद अनियंत्रित होती दिख रही है. परिवार ने आरोप लगाया कि हादसे के अगले दिन स्पीड ब्रेकर को हटवा दिया गया. मामले में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है.

Advertisement
X
हादसे के बाद ब्रेकर को चुपके से हटवा देने का आरोप है. (Photo: Screengrab)
हादसे के बाद ब्रेकर को चुपके से हटवा देने का आरोप है. (Photo: Screengrab)

गाजियाबाद के राजेंद्र नगर सेक्टर-2 स्थित 2nd RM Block सोसाइटी के सामने बने कथित अवैध स्पीड ब्रेकर ने एक युवक की जान ले ली. पीड़ित परिवार ने नगर निगम से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

जानकारी के अनुसार, भोपुरा निवासी 34 वर्षीय राहुल पुत्र सुखपाल की 6 जून 2026 की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. परिवार के मुताबिक, रात करीब 12 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि 2nd RM Block सोसाइटी के गेट के सामने राहुल की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. पुलिस उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना ने RWA पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

परिजनों का कहना है कि 8 जून को जांच अधिकारी ने उन्हें घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज दिखाया. फुटेज में कथित रूप से स्पष्ट दिखाई देता है कि सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होने के बाद हादसा हुआ. स्थानीय लोगों ने भी बताया कि यह स्पीड ब्रेकर कुछ दिन पहले ही सोसाइटी के RWA पदाधिकारियों द्वारा बनवाया गया था.

Advertisement

हादसे के बाद हटाया ब्रेकर

हादसे के बाद उखाड़ दिया ब्रेकर
मामले को लेकर एक और गंभीर आरोप सामने आया है. परिवार का दावा है कि हादसे के अगले ही दिन उक्त स्पीड ब्रेकर को जेसीबी मशीन से तुड़वाकर हटवा दिया गया. परिजनों के अनुसार, टूटा हुआ मलबा आज भी घटनास्थल के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है, जिससे संदेह और गहरा हो गया है. मामले में अवैध तरीके से ब्रेकर बनवाने वाले लोगों और आरडब्ल्यूए से जुड़े लोगों के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन पुलिस से शिकायत की गई है. अब पुलिस पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement