scorecardresearch
 

'अब और इंतजार नहीं...', वैभव सूर्यवंशी के पोस्ट पर फैंस ने टीम इंडिया से की बड़ी मांग

वैभव सूर्यवंशी की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस के बीच नई उम्मीद जगा दी है. 'New Chapter' पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके डेब्यू की मांग तेज हो गई है और कमेंट सेक्शन में प्यार की बाढ़ आ गई है.

Advertisement
X
वैभव सूर्यवंशी के लिए फैंस की बेताबी नजर आ रही है (Photo:X/@Vaibhav Suryavanshi)
वैभव सूर्यवंशी के लिए फैंस की बेताबी नजर आ रही है (Photo:X/@Vaibhav Suryavanshi)

15 साल की उम्र में ही भारतीय क्रिकेट का सबसे चर्चित युवा चेहरा वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका बल्ला नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक छोटी-सी स्टोरी है. वैभव ने अपनी तस्वीर के साथ सिर्फ दो शब्द लिखे-New Chapter.

बस, इसके बाद सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई. क्या यह टीम इंडिया में डेब्यू का इशारा है? क्या कोई नया सफर शुरू होने वाला है? या फिर यह किसी नए ब्रांड या स्पॉन्सरशिप की ओर इशारा है? इन सवालों का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है, लेकिन फैंस ने अपनी-अपनी तरह से इसके मायने निकालने शुरू कर दिए हैं.

कमेंट सेक्शन में उमड़ा फैंस का प्यार

वैभव की इंस्टाग्राम स्टोरी के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस का उत्साह साफ नजर आया. एक यूजर ने लिखा-छोटे, अब सिर्फ तुम्हारे डेब्यू मैच का इंतजार है.दूसरे यूजर ने लिखा-भाई, अब मैदान पर उतरकर सभी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दो.एक अन्य फैन ने लिखा-एक बार फिर बिहार का जलवा पूरी दुनिया देखेगी."

देखें वैभव सूर्यवंशी का पोस्ट

वहीं एक यूजर ने भावुक अंदाज में कहा-जब तक वैभव मैदान पर नहीं उतरेंगे, तब तक हमने क्रिकेट देखना ही छोड़ दिया है. वहीं किसी का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी  का आज तो डेब्यू होना ही है, अब और इंतेजार नहीं होना.

Advertisement

सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, X पर भी वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट, अंडर-19 और आईपीएल में खुद को साबित कर दिया है, इसलिए अब उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में मौका मिलना चाहिए.

एक यूजर ने लिखा, "वैभव को मौका जरूर मिलेगा. उन्हें बस थोड़ा और धैर्य रखना होगा. जिस दिन वह 16 साल और 206 दिन के हो जाएंगे, उसी दिन भारत के लिए खेलेंगे. उससे पहले मौका देना 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड का सम्मान नहीं होगा, क्योंकि सचिन ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था." यह पोस्ट मजाकिया अंदाज में लिखा गया था, लेकिन इसे भी हजारों लोगों ने पसंद किया.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू पर सस्पेंस, इंस्टा स्टोरी से बढ़ी हलचल

कुछ फैंस का कहना है कि टीम मैनेजमेंट को अब वैभव को ज्यादा इंतजार नहीं कराना चाहिए. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि युवा खिलाड़ी को बिना किसी दबाव के सही समय पर मौका मिलना चाहिए, ताकि वह लंबी पारी खेल सके.

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वैभव को थोड़ा और इंतजार करना चाहिए. 16 साल और 206 दिन की उम्र के बाद ही उन्हें टीम इंडिया में मौका मिलेगा, क्योंकि सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ओवरहाइप मत करो', वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव की सख्त ह‍िदायत, बोले- ऐसे तो वो प्रेशर में आ जाएगा

इरफान पठान ने भी की बड़ी भविष्यवाणी

वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा से सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के दिग्गज भी प्रभावित हैं. पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने हाल ही में कहा था कि यह लड़का बेहद खास है. जिस दिन वैभव को टीम में मौका मिल गया और वह किसी खिलाड़ी की जगह खेलने उतरा, उस खिलाड़ी के लिए अपनी जगह वापस हासिल करना आसान नहीं होगा.

इरफान के इस बयान के बाद भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई और कई फैंस ने लिखा कि जब पूर्व भारतीय खिलाड़ी वैभव पर इतना भरोसा जता रहे हैं, तो उन्हें जल्द मौका मिलना चाहिए.

आखिर इतनी दीवानगी क्यों?

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया है, वह उन्हें बाकी युवा खिलाड़ियों से अलग बनाता है. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, भारत अंडर-19 और इंडिया-ए के लिए लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बना दिया है.

यही वजह है कि हर बार जब टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन सामने आने वाली होती है, सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल होता है-क्या आज वैभव खेलेंगे?

Advertisement

अब सबकी नजर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन पर

वैभव ने अपनी 'New Chapter' स्टोरी का मतलब अभी तक साफ नहीं किया है. इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह डेब्यू का संकेत है या किसी नए सफर की शुरुआत.

लेकिन इतना तय है कि मैदान पर उतरने से पहले ही 15 साल का यह बल्लेबाज सोशल मीडिया का सबसे बड़ा स्टार बन चुका है. अब फैंस की नजर सिर्फ एक चीज पर टिकी है-टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन. अगर वैभव को मौका मिलता है तो शायद 'New Chapter' का मतलब भी सबको समझ आ जाएगा. और अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर उनका इंतजार शायद और भी लंबा हो जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement