यूपीएससी देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है. यूपीएससी परीक्षा (UPSC Exam) में हर साल लाखों स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं. इस परीक्षा में 3 चरण होते हैं- प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू. हर यूपीएससी एस्पिरेंट (UPSC Aspirant) की चाहत होती है कि वो इन तीनों राउंड को क्लियर करे और IAS या IPS बनने का अपना सपना साकार करे. लेकिन कुछ गिने-चुने लोगों ही इस परीक्षा में सफल हो पाते हैं. इन सबके बीच एक यूपीएससी एस्पिरेंट की बाइक की तस्वीर वायरल हो रही है.
उसने अपनी बाइक में हेडलाइट के ठीक ऊपर 'UPSC Aspirant' लिखवा रखा है. इस तस्वीर को आईएएस अधिकारी (IAS Officer) अवनीश शरण ने ट्वीट किया है. तस्वीर को शेयर करने के साथ उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- ऑल द बेस्ट. सोशल मीडिया पर अब इस 'UPSC Aspirant' की बाइक सुर्खियां बटोर रही है.
All the best.
— Awanish Sharan (@AwanishSharan)
कई ट्विटर यूजर्स ने इस तस्वीर पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा- हवाबाजी. इस पर IAS अवनीश शरण ने रिप्लाई किया- अब भाई बिना हेलमेट सफर का आनंद लेना चाहेगा. दूसरे यूजर ने लिखा- इसी आडंबर में फंसे रहते हैं हम और कटऑफ नही क्लियर हो पाता.
IAS अवनीश ने अपने ट्वीट में विभिन्न परीक्षाओं के अंक प्रतिशत की भी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि मुझे 10 वीं में 44.7%, 12वीं में 65% और ग्रेजुएशन में 60% अंक मिले थे. अवनीश शरण की दूसरे अटेम्पट में UPSC एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 77 आई थी.
अब भाई बिना हेलमेट सफ़र का आनंद लेना चाहेगा.
— Awanish Sharan (@AwanishSharan)
शुभम नाम के यूजर ने कमेंट किया- अब तो भौकाल बना रहेगा भाई का. अंकित ने कहा- ये बिना हेलमेट और लाइसेंस के चलाएगा. वहीं, अर्नब लिखते हैं- Aspirant है तो ये तेवर, अगर कुछ बन गया तो क्या ही होगा. इस पर जितेंद्र नाम के यूजर ने रिप्लाई किया- फर्जी एस्पिरेंट लग रहा.
इसी आडंबर में फसे रहते है हम और कटऑफ नही क्लियर हो पाता है।
— chhotu (@Bae__rojgar)
थाने में बोलना upsc वाले साहब आए थे
— Suraj kashyap (@Surajka41385798)
Aspirant hai toh yeh tevar hai ,agar kuch bann jay toh kya hoga !! 😳
— Arnab :) (@Bhindeshi_Tara_)
फर्जी एस्पिरेंट 🤣🤣🤣
— JEETENDRA K SHARMA (@TheJKSHARMA_)
Bas ho gya UPSC Clear 😂🫡
— Intezar (@iamintezar)
अब किसकी हिम्मत हैँ इसका चालान काटने का 😂
— Pankaj Singh (@pankajsankrit)
यह sticker समाज में भौकाल दिखाने के लिए लगाया है जिससे लोग भविष्य के नौकरशाह से अभी से खौफ खाएं 🤔🤨😳🙄
— SatyamSanjeev (@ssahai15)
बता दें कि IAS अवनीश शरण (Awanish Sharan) 2009 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी हैं. वो अक्सर कई दिलचस्प ट्वीट करते रहते हैं. उनके कई ट्वीट्स वायरल हो चुके हैं. एक बार उन्होंने बताया था कि वो 13 बार फेल हुए और फिर UPSC परीक्षा क्रैक की.