रावण दहन के मौके पर जब आधार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से विजयदशमी का शुभकामनाएं दी गई तो कई लोगों ने सवाल पूछ लिया कि क्या रावण को आधार कार्ड मिल सकता था? इसके बाद जो जबाव मिला, वह सोशल साइट पर वायरल हो गया.
इस सवाल के जवाब में आधार के ट्विटर एकाउंट से जवाब दिया गया- भारत का नागरिक नहीं था. इसलिए वह आधार के लिए एलिजिबल नहीं. इस ट्वीट को सैकड़ों बार रीट्वीट किया गया.
Not a resident of India. Not eligible to enroll for Aadhaar.
— Aadhaar (@UIDAI)
हालांकि, इस जवाब के साथ ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई. कई लोगों ने देश में रिफ्यूजी की स्थिति पर सवाल किया तो कई लोगों ने पूछा कि , उसके लिए क्या 10 आधार कार्ड बनता?
एक शख्स ने आधार के ट्विटर हैंडल को जवाब देते हुए कहा कि जो लोग भी आधार के सोशल मीडिया टीम में हैं, उन्हें एक पैकेट जलेबी मिलना चाहिए. एक अन्य व्यक्ति ने लिखा कि अगर रावण प्रति सिर 500 रुपया देता तो क्या उसे आधार मिल जाता?
Humans behind twitter handle, you deserve a bag full of jalebi for this. 😂😂😂😂😂
— Theodore (@LekhakAnurag)
वहीं 'रावण भारत का नागरिक नहीं था. इसलिए वह आधार के लिए एलिजिबल नहीं.' रिप्लाई को पढ़कर कई लोगों की हंसी छूट गई तो कई लोगों ने कहा कि आज का यह बेस्ट ट्वीट है.