scorecardresearch
 

एयरपोर्ट पर स्निफर डॉग से मिले राहुल गांधी, हाथ सूंघकर करने लगा 'इंस्पेक्शन', VIDEO

मुंबई एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का सामना एक स्निफर डॉग से हुआ तो कुछ पल के लिए उनका पूरा ध्यान उसी पर चला गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कांग्रेस नेता पहले डॉग को प्यार से सहलाते नजर आए और फिर उसके सामने अपने हाथ कर दिए.

Advertisement
X
राहुल गांधी के हाथ सूंघने लगा डॉग (Photos: bharatjodo/Instagram)
राहुल गांधी के हाथ सूंघने लगा डॉग (Photos: bharatjodo/Instagram)

मुंबई एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और एक स्निफर डॉग के बीच हुई छोटी सी मुलाकात इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है. वीडियो में राहुल गांधी डॉग के साथ काफी सहज अंदाज में नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो भारत जोड़ो यात्रा के आधिकारिक इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शेयर किया गया है. इसमें राहुल गांधी एयरपोर्ट पर मौजूद स्निफर डॉग को प्यार से सहलाते दिखाई देते हैं. इसके बाद वह अपने दोनों हाथ डॉग के सामने कर देते हैं.

डॉग भी बिना किसी जल्दबाजी के राहुल गांधी के हाथों को सूंघने लगता है. राहुल गांधी चुपचाप खड़े रहकर उसे अपना काम करने देते हैं. कुछ सेकेंड का यह पूरा मोमेंट काफी सामान्य है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को इसकी सादगी काफी पसंद आ रही है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “मैन लव्स डॉग्स, डॉग्स लव मैन.”

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharat Jodo (@bharatjodo)

राहुल गांधी का डॉग्स से प्यार पहले भी दिखा है

राहुल गांधी का डॉग्स के प्रति लगाव पहले भी कई मौकों पर सामने आ चुका है. वह सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग नूरी का जिक्र भी कर चुके हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुलजार ने मांगा पानी, तुरंत गिलास लेकर पहुंचे सचिन, लोग बोले- यही है बड़े इंसान की पहचान

इस साल 7 अगस्त को कांग्रेस नेता ने इंस्टाग्राम पर सवाल-जवाब का सेशन किया था. इसमें उन्होंने छात्रों और जेन जी यूजर्स से सवाल मांगे थे. इसी दौरान उनसे डॉग पैरेंट होने को लेकर भी सवाल पूछा गया.

राहुल गांधी ने अपने डॉग नूरी के साथ बॉन्डिंग की एक झलक भी शेयर की थी. इससे पहले भी उनके कई पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पोस्ट में डॉग्स के साथ उनकी बॉन्डिंग देखने को मिली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement