scorecardresearch
 

करीब आधे घंटे तक इस धार्मिक चैनल पर प्रसारित होता रहा पॉर्न

सेनेगल के एक इस्लामिक धार्मिक चैनल पर करीब 20-25 मिनट तक पॉर्न फिल्म ब्रॉडकास्ट होता रहा.

Advertisement
X
Representational image
Representational image

जरा सोचिए! कैसा होगा अगर आप अपने परिवार के साथ बैठकर कोई धार्मिक चैनल देख रहे हों और अचानक ही उसमें पॉर्न दिखने लगे. लाजिमी है कि आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आप असहज हो जाएंगे. कुछ ऐसा ही हुआ पश्चिमी अफ्रीकाई देश सेनेगल में. वहां के एक धार्मिक चैनल पर करीब 20- 25 मिनट तक पॉर्न फिल्म प्रसारित हो गया.

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, 'ट्यूबा टीवी' जो इस्लाम से जुड़े धार्मिक कार्यक्रम दिखता है. इस हफ्ते ही सोमवार को 1:10 से लेकर 1:30 बजे यानी 20 मिनट तक चैनल पर पॉर्न फिल्म प्रसारित किया गया.


मच गया बवाल
पॉर्न फिल्म के प्रसारित होने के बाद चैनल पर लोगों का गुस्सा जमकर फूटा. लोगों ने चैनल के लायसेंस को रद्द करने की मांग तक कर डाली. लोगों के गुस्से के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन हरकत में आई और चैनल पर क्रिमिनल एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की.

Advertisement

कैसे हुआ प्रसारण
जब प्रशासन ने चैनल से सफाई मांगते हुए इस बारे में पूछा कि आखिर प्रसारण हुआ कैसे? तो इस पर चैनल ने बताया कि ये हरकत कुछ लोग अपने एजेंडे को फैलाने के लिए की है. चैनल . उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है.

चैनल ने मांगी माफी
इस घटना को लकर माफी मांगते हुए कहा है कि हम एक धार्मिक चैनल हैं और इस तरह के प्रसारण के लिए हम माफी मांगते हैं. भविष्य में ये गलती नहीं दोहराई जाएगी.

 

Advertisement
Advertisement