scorecardresearch
 
सीमा शुल्क के तहखानों से रहस्यमयी ढंग से करोड़ों का सोना गायब

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्थित सीमा शुल्क विभाग के उच्च सुरक्षा वाले तहखानों से तस्करों से जब्त किया गया करोड़ों रुपये का सोना रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है.

Advertisement
X
सीमा शुल्क के तहखानों से करोड़ों रुपये का सोना गायब

आरटीआई के जवाब में सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि सीमा शुल्क विभाग के तहखानों से कुल 23.6 किलोग्राम सोना गायब हो गया है. दिल्ली पुलिस ने इस सिलसिले में एफआईआर दर्ज की है.

लापता सोने की कीमत 6.2 करोड़ रुपया
ताजा बाजार मूल्य के हिसाब से लापता बिना किसी विस्तृत जानकारी के बताया गया है, ‘‘उपरोक्त मामलों में उच्च स्तर पर विभागीय जांच शुरू की गयी है.’’ यह सोना सर्राफा अथवा आभूषण के रूप में हवाई अड्डा टर्मिनल के भीतर तस्करों से बरामद किया गया था.

सोना गायब होने का यह कोई पहला मामला नहीं
सूत्रों ने बताया कि सीमा शुल्क के तहखानों से रहस्यमय ढंग से सोना गायब होने के मामले अकसर सामने आते हैं. इस संबंध में वहां तैनात सीमा शुल्क अधिकारियों की भूमिका भी पुलिस और वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के जांच के दायरे में है.’’ जून में सीमा शुल्क अधिकारियों ने पुलिस में 2.92 करोड़ रुपये मूल्य का प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

Advertisement

Advertisement
Advertisement