नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और पूरे देश में भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लगे हुए हैं. ऐसे में अष्टमी और नवमी के दिन कंजक पूजन का विशेष महत्व होता है, जहां छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उन्हें भोजन कराया जाता है. इस बार भी कई लोगों ने अष्टमी के दिन कंजक पूजन कर भोग लगाया, जबकि कुछ लोग नवमी के दिन यह परंपरा निभाने वाले हैं. खास बात यह है कि इस बार कंजक पूजन से जुड़े कई वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
समय के भोग के तरीके भी बदले
दरअसल, समय के साथ पूजा और भोग के तरीके भी बदलते नजर आ रहे हैं. पहले जहां कंजक पूजन में पूड़ी, चना और हलवा जैसे पारंपरिक प्रसाद खिलाए जाते थे, वहीं अब लोग इसमें नए-नए प्रयोग कर रहे हैं. इस बार कई जगहों पर कंजकों को मैगी, पाव भाजी, वड़ा पाव, आइसक्रीम जैसे फास्ट फूड खिलाए गए. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने तो कंजकों के लिए बर्गर और कोल्ड ड्रिंक का भी इंतजाम किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
इन वीडियो में देख सकता हैं कि बच्चे भी इन नए तरह के भोग को काफी खुशी से खा रहे हैं. हालांकि, इस बदलते ट्रेंड को लेकर लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है. कुछ लोग इसे समय के साथ बदलती सोच और बच्चों की पसंद से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग मानते हैं कि पारंपरिक भोग की अपनी अलग ही धार्मिक और सांस्कृतिक अहमियत होती है, जिसे बनाए रखना चाहिए. कुल मिलाकर, इस बार नवरात्रि में कंजक पूजन का तरीका थोड़ा मॉडर्न जरूर नजर आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इन वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. floww__shiee_____ने लिखा- बच्चे खुश हो ओ माता रानी भी खुश._beingpoojaa ने लिखा- चिल करो...बर्गर पार्टी है...यह कन्या पूजन नहीं है. कई लोगों ने तो पिज्जा तक मंगवा लिया.
jaiswal_mayuri_ ने कहा- अरे, मेरी बेटी कह रही है कि मैं भी जाना चाहती हूं. annukaruna ने कहा- सबसे बड़ा प्वाइंट खुश हो कर खा रही है.... अच्छी बात है...इस तरह का ट्रेंड. पुरी हलवा तो बीएस ले जाती है खाती नी.... आशीर्वाद मिला. duttshashank4 ने कहा-तो माता का भजन क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है, गलत मैसेज जा रहा है. meenu.amy ने लिखा-क्यों मन के प्रसाद का मज़ाक उड़ा रहे हो प्रसाद तो प्रसाद होता है हाँ तो कभी भी खा लोगे. rajkumar.galhotra ने लिखा- बहुत गलत संदेश जा रहा है और पवित्र दिन का मज़ाक बना रहा है