scorecardresearch
 

जब बस के आगे डट गया बाइकर... फिर ड्राइवर को करना पड़ा रिवर्स; VIDEO वायरल

हैदराबाद में गलत साइड से आ रही TGSRTC बस के सामने एक बाइकर डट गया. उसने बस ड्राइवर को पीछे हटकर सही लेन से आने के लिए मजबूर कर दिया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग युवक की बहादुरी और ट्रैफिक नियमों के प्रति उसकी जिम्मेदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement
X
वीडियो में देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर पहले आगे बढ़ने की कोशिश करता है (Photo:Insta/@Travelclick)
वीडियो में देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर पहले आगे बढ़ने की कोशिश करता है (Photo:Insta/@Travelclick)

हैदराबाद की सड़कों से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर ट्रैफिक नियमों को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वीडियो में एक हेलमेट पहने बाइकर गलत साइड से आ रही TGSRTC बस के सामने अपनी बाइक खड़ी कर देता है. वह बस ड्राइवर से साफ शब्दों में कहता है कि पहले पीछे जाओ और फिर सही लेन से आओ. कुछ देर तक दोनों के बीच बहस होती है, लेकिन आखिरकार बस ड्राइवर को रिवर्स गियर लगाकर सही रास्ते पर लौटना पड़ता है. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग बाइकर की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

गलत साइड से आ रही थी बस

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को Waverock से Bachupalli जा रही TGSRTC की रूट 195W बस गलत साइड से तेज रफ्तार में आ रही थी. सामने से आ रहे वाहनों के लिए यह खतरनाक स्थिति बन गई. तभी एक बाइकर ने अपनी बाइक बस के सामने रोक दी और ड्राइवर से सही लेन में आने की मांग की.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बस ड्राइवर पहले आगे बढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन बाइकर अपनी जगह से नहीं हटता. आखिरकार ड्राइवर को बस पीछे करनी पड़ती है और सही लेन से निकलना पड़ता है. इस दौरान आसपास मौजूद अन्य वाहन चालक भी बाइकर का समर्थन करते दिखाई देते हैं.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mo (@mo.of.everything)

 

सोशल मीडिया पर लोग बोले- 'ऐसे लोगों की जरूरत है'

Advertisement

यह वीडियो X और Instagram पर लाखों बार देखा जा चुका है. यूजर्स बाइकर की बहादुरी की तारीफ करते हुए उसे 'David vs Goliath' और 'सच में मर्द का बच्चा' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए ऐसे जिम्मेदार नागरिकों की जरूरत है.

हालांकि कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि हैदराबाद के आईटी कॉरिडोर में बसों की गलत साइड ड्राइविंग और लापरवाही कोई नई बात नहीं है. उनका कहना है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

जांच शुरू, कार्रवाई का भरोसा

मामला वायरल होने के बाद TGSRTC ने इसे गंभीरता से लेते हुए डिपो मैनेजर को जांच के निर्देश दिए हैं. वहीं Cyberabad Traffic Police ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है और नियमों के अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement