अमेरिका में रहने वाले एक टेक प्रोफेशनल की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है.उन्होंने एक ऐसा सवाल पूछा है, जिसने हर नौकरी करने वाले इंसान को सोचने पर मजबूर कर दिया.अगर आपको पता हो कि कल आपकी जॉब चली जाएगी, तो आप आज क्या अलग करेंगे.
यह सवाल उस इंजीनियर ने उठाया, जिसे हाल ही में गूगल से नौकरी से निकाल दिया गया. उसने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने अपनी नौकरी के दिनों की झलक दिखाई. वीडियो में ऑफिस का माहौल, रोजमर्रा का काम और वह लाइफस्टाइल दिखी, जिसे देखकर लोग इसे परफेक्ट करियर मानते हैं.
इस वीडियो की असली बात उसके शब्दों में छिपी थी. उसने लिखा कि उसने हमेशा अपने जीवन में काम को सबसे ऊपर रखा. उसे लगता था कि अगर वह ज्यादा मेहनत करेगा, ज्यादा घंटे काम करेगा और अपनी छुट्टियां टाल देगा, तो उसका भविष्य सुरक्षित रहेगा.लेकिन जब अचानक उसकी नौकरी चली गई, तो उसकी सोच पूरी तरह बदल गई. उसने कहा कि इतनी मेहनत के बावजूद आखिर में कुछ भी उसके हाथ में नहीं रहा.
जॉब की कोई गारंटी नहीं
उसने यह भी बताया कि आज के समय में कंपनियों का किसी भी समय कर्मचारियों को निकाल देना आम बात बन गई है.यानी चाहे आप कितने भी मेहनती क्यों न हों, जॉब की कोई गारंटी नहीं है.
इस इंजीनियर ने यह भी माना कि उसने अपने जीवन की कई चीजें सिर्फ काम के लिए टाल दीं. उसे लगता था कि ज्यादा मेहनत करने से नौकरी बची रहेगी, लेकिन उसने देखा कि कई टैलेंटेड लोग भी अचानक बाहर कर दिए गए.नौकरी जाने के बाद उसे एहसास हुआ कि अब उसे कुछ ऐसा बनाना चाहिए, जो कोई उससे छीन न सके.
देखें वीडियो
वीडियो के आखिर में उसने लोगों से वही सवाल पूछा-अगर आपको पता हो कि कल आपकी नौकरी चली जाएगी, तो आप क्या अलग करेंगे?
लोगों ने क्या दिया इस सवाल का जवाब
इस पोस्ट पर लोगों ने भी अपने-अपने अनुभव साझा किए. किसी ने कहा कि जिंदगी और सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए, तो किसी ने सलाह दी कि नौकरी के साथ-साथ दूसरे मौके भी तलाशते रहना चाहिए.
वहीं किसी ने लिखा कि मैं भी 25 साल की उम्र में नौकरी से निकाला गया था. इतना टूट गया था कि 7 महीने तक काम ही नहीं किया और अपना बिजनेस शुरू करने की कोशिश करता रहा. ये सच में बहुत मुश्किल होता है, खासकर तब जब आप अपने काम से प्यार करते हों और उसे दिल से करते हों.
मैं दुआ करता हूं कि आपको सिर्फ अच्छी सैलरी या बड़ा पद ही नहीं, बल्कि एक अच्छा माहौल और ऐसा काम मिले जिसे आप दिल से एंजॉय कर स
यह कहानी इसलिए लोगों से जुड़ रही है, क्योंकि यह एक ऐसी सच्चाई दिखाती है, जिससे आज का हर प्रोफेशनल कहीं न कहीं गुजर रहा है कि सिर्फ मेहनत ही सब कुछ नहीं है.