सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि एक व्यक्ति की शव यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन माहौल बिल्कुल अलग नजर आ रहा है. जहां आमतौर पर ऐसे मौकों पर शांति और शोक होता है, वहीं इस शव यात्रा में लोग डीजे की धुन पर जमकर डांस करते दिख रहे हैं. इसके साथ ही इस शवयात्रा में डीजे भी चल रहा है. जिसमें- मैंने तेरी यादों के ज़ुल्फ़ों में लगाए फूल मैंने तेरी यादों के ज़ुल्फ़ों में लगाए फूल आगे तेरी मर्ज़ी, तू कर ना कर मुझे क़ुबूल गाना बज रहा है और लोग जमकर डांस कर रहे हैं.
शव यात्रा में डीजे और डांस
वीडियो में कई लोग कंधे पर अर्थी उठाए हुए चल रहे हैं और उनके आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. पीछे तेज आवाज में डीजे बज रहा है और कुछ लोग नाचते-गाते आगे बढ़ रहे हैं. सड़क पर फूल भी बिखरे नजर आ रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि अंतिम यात्रा को एक अलग अंदाज में निकाला जा रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर अब अंतिम यात्रा को दुख के बजाय 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' के तौर पर भी देखा जाने लगा है. यानी व्यक्ति के जीवन को याद करते हुए लोग संगीत और नाच-गाने के जरिए उसे विदाई देते हैं. हालांकि, यह तरीका हर किसी को सही नहीं लगता. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ लोग इसे परंपरा से अलग और गलत बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि हर परिवार अपने तरीके से अपने प्रियजन को विदाई दे सकता है.
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
amitesh_.kumar ने लिखा- जन्म भी उत्सव है, मृत्यु भी उत्सव है. jaatrahul___ ने लिखा-आत्मा का परमात्मा से मिलन हुआ है, मृत्यु एक उत्सव से कम नहीं है. drxramsaini ने लिखा- लगता दादा जी से पुरा महौल्ला परेशान था. anusi_ngh1155 ने लिखा-मरने वाले ने जरूर सेंचुरी पूरी की होगी. golu_hu__yaar ने लिखा- ऐसी लास्ट राइड तो में भी डिजर्व करता हूं. shahrukh__01010 ने लिखा- लगता है एक करोड़ छोड़ कर मारे है चाचा. कुल मिलाकर, यह वीडियो एक नई सोच और बदलती परंपराओं की झलक दिखाता है, जहां लोग अंतिम विदाई को भी अपने तरीके से यादगार बनाने की कोशिश कर रहे हैं. nareshmeena9099 ने लिखा- जिस हिसाब से डीजे वालो ने आज कल हर प्रोग्राम में डीजे लगा रखे है शायद इस की कमी रही होगी. anju_rajput_2001 ने लिखा- मुझे तो ऐसी ही अंतिम यात्रा चाहिए अपने लिए कम से कम लोगों को पता तो चलेगा की मैं गया ही नहीं तो सब अपना मोबाइल ही चला रहे होंगे और मैं...